फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2023: करना चाहते हैं मथुरा-बरसाना की सैर पर नहीं है अधिक वक्त? इस तरह बनाएं घूमने का प्लान

Wed, 06 Sep 2023 07:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 06 Sep 2023 07:14 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Visit Mathura Vrindavan Budget Trip in 2 Days News In Hindi
मथुरा वृंदावन का दो दिन का ट्रिप - फोटो : istock

Krishna Janmashtami 2023: इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 6-7 सितंबर 2023 को मनाई जा रही है। भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। इस पर्व पर लोग कृष्ण मंदिरों में जाते हैं और दर्शन व भजन करते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी प्रसिद्ध जगहों पर घूमने जा सकते हैं।



मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। वहीं गोकुल-वृंदावन की गलियों में कान्हा का बचपन बीता है। मथुरा भ्रमण के दौरान श्रीकृष्ण के जुड़ी सभी खास जगहों के जन्माष्टमी के मौके पर दर्शन कर सकते हैं। वहीं मथुरा वृंदावन को कम पैसों में आसानी से घूम सकते हैं। मथुरा-गोकुल की गली-गली में खूबसूरत मंदिर बसे हैं, जिसे आप आसानी से घूम सकते हैं। हालांकि इस जन्माष्टमी के मौके पर लंबी छुट्टी नहीं है, न ही वीकेंड है। लेकिन आप एक दिन की छुट्टी पर भी मथुरा वृंदावन को घूम सकते हैं। मथुरा, बरसाना, वृंदावन और गोकुल धाम के दर्शन कम समय में करने के लिए एक सुनियोजित योजना बना लें। एक या दो दिन की छुट्टी में श्रीकृष्ण की नगरी को घूमने के लिए इस तरह के बनाएं योजना।
 

Krishna Janmashtami 2023 Visit Mathura Vrindavan Budget Trip in 2 Days News In Hindi
मथुरा - फोटो : self

मथुरा वृंदावन का मिनी ट्रिप

दिल्ली या यूपी के किसी जिले में रहते हैं तो कुछ ही घंटों का सफर तय करके मथुरा पहुंच सकते हैं। दिल्ली से मथुरा का सफर सड़क मार्ग के जरिए यमुना एक्सप्रेस वे से महज ढाई घंटे में तय कर सकते हैं। बस या ट्रेन से भी मथुरा आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर एक दिन की छुट्टी है तो सुबह जल्दी मथुरा के लिए रवाना हों ताकि भोर की आरती से पहले वहां पहुंच जाएं और यमुना स्नान के लिए भी समय पर पहुंच सकते हैं। मथुरा में कुछ प्रसिद्ध और चुनिंदा जगहों को घूम सकते हैं।

Krishna Janmashtami 2023 Visit Mathura Vrindavan Budget Trip in 2 Days News In Hindi
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मथुरा वृंदावन के महत्वपूर्ण मंदिर

कृष्णजन्म भूमि

सफर की शुरुआत मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि से कर सकते हैं। राजा कंस की जेल में कान्हा का जन्म हुआ था। इसी मंदिर के दर्शन के दौरान आकर्षक गुफा में घूमने का मौका मिलता है, जिसका टिकट अलग से लेना पड़ेगा। 10 रुपये के टिकट को खरीदकर गुफा के अंदर प्रवेश कर सकते हैं, जहां श्री कृष्ण की झांकियां साउंड इफेक्ट के साथ दिखाई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Visit Mathura Vrindavan Budget Trip in 2 Days News In Hindi
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बांके बिहारी मंदिर

कुछ किलोमीटर की दूरी पर वृंदावन के लिए रवाना हो, यहां बांके बिहारी का मंदिर है। इस मंदिर की इमारत राजस्थानी शैली में निर्मित है। मंदिर में कान्हा के बाल रूप के दर्शन होते हैं। मंदिर में एक भी घंटी और शंख नहीं है। मान्यता है कि भगवान को यहां वाद्य यंत्रों की आवाज पसंद नहीं थी।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Visit Mathura Vrindavan Budget Trip in 2 Days News In Hindi
रंगनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

रंगनाथ मंदिर

वृंदावन-मथुरा मार्ग पर श्री रंगनाथ मंदिर है जिसे रंगजी मंदिर भी कहते हैं। मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बना है और भगवान रंगनाथ के अवतार में कृष्ण स्थापित हैं। यहां भगवान कृष्ण की प्रतिमा दूल्हे के रूप में रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed