फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G20 Summit: दिल्ली में तीन दिन की छुट्टी! घूमने की बना रहे योजना तो जानें कहां जाएं और कहां नहीं

Mon, 04 Sep 2023 10:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 04 Sep 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
G20 Summit on 8 To 10 September 2023 Schools-Colleges And Office Remain Closed in Delhi
G 20 Summit Holiday - फोटो : facebook

G20 Summit :भारत में जी 20 समिट का आयोजन होने वाला है। राजधानी दिल्ली में जी 20 सम्मेलन में दुनियाभर से नेता शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। इन सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली एनसीआर में 30 से ज्यादा होटल बुक किए गए हैं, जहां दुनियाभर के प्रतिनिधियों की मेजबानी की जाएगी। जी20 सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल होने वाले हैं। विदेशी मेहमानों के भारत में आने के चलते दिल्ली में कुछ और तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान दिल्ली में तीन दिन की छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में अगर आप घर से निकल रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें, साथ ही छुट्टी का फायदा सही तरीके से उठाएं।

G20 Summit on 8 To 10 September 2023 Schools-Colleges And Office Remain Closed in Delhi
सितंबर में छुट्टी - फोटो : Istock

दिल्ली में छुट्टी कब

जी20 समिट के चलते दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक छुट्टी की घोषणा की गई है। वीकेंड के दौरान मिल रही इन छुट्टियों पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली के कुछ माॅल भी बंद कर दिए जाएंगे। कई जगहों पर रूट डायवर्जन होगा, साथ ही कुछ इलाकों में वाहनों की एंट्री बैन रहेगी।

G20 Summit on 8 To 10 September 2023 Schools-Colleges And Office Remain Closed in Delhi
Travel - फोटो : सोशल मीडिया

जी 20 समिट में घूमने की योजना

तीन दिन की छुट्टी के मौके पर आप शहर से बाहर घूमने जा सकते हैं। गुरुवार की शाम या शुक्रवार सुबह सफर के लिए निकल जाएं। हालांकि अगर आप छुट्टी के मौके पर शहर में ही कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो इससे बचें। दिल्ली में बहुत सारे रास्ते बंद और रूट डायवर्जन रहेगा, ऐसे में छुट्टी के मौके पर शहर में घूमने के लिए न निकलें, बल्कि शहर से बाहर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
G20 Summit on 8 To 10 September 2023 Schools-Colleges And Office Remain Closed in Delhi
matheran hill station - फोटो : istock

3 दिन की छुट्टी में कहां जाएं

उत्तराखंड- जी 20 समिट के दौरान उत्तराखंड के हिल स्टेशनों की सैर पर जा सकते हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश- दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जो पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में स्थित हैं। यहां कसौल, कुल्लू मनाली, कुर्फी समेत कई सुंदर जगहें हैं। भीड़ से बचने के लिए ऐसे हिल स्टेशनों का चयन करें जो ऑफबीट और कम भीड़ भाड़ वाले हैं, ताकि सुकून से छुट्टी बिता सकें।

राजस्थान- सुंदर शहरों के लिए मशहूर राजस्थान को घूमने जा सकते हैं। यहां जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर की ट्रिप काफी मजेदार हो सकती है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि जहां भी घूमने जा रहे हैं, पहले से ही वहां होटल की बुकिंग करा लें। कुछ पर्यटन स्थलों पर होटल बुकिंग काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन
G20 Summit on 8 To 10 September 2023 Schools-Colleges And Office Remain Closed in Delhi
Qutub Minar - फोटो : istock

जी 20 सम्मेलन के दौरान कहां न जाएं

दिल्ली के कई माॅल बंद रह सकते हैं, इसलिए यहां की योजना न बनाएं। शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक जगहों पर इस बीच घूमने से बचें। कई रास्ते बंद होने और दिल्ली में कुछ पाबंदियों के कारण यहां घूमने से बचें। 

जी 20 समिट के कारण तीन दिन टैक्सी की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। दुनियाभर से आने वाले मेहमानों के लिए टूर एंड ट्रैवल कंपनियों की टैक्सी बुक हो चुकी है। इसलिए टैक्सी पहले से ही बुक कर लें या फिर निजी गाड़ी से घूमने जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed