फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देव दीपावली 2018: जानें क्यों मनार्इ जाती है देव दीपावली, बनारस से क्या है कनेक्शन

Thu, 22 Nov 2018 10:25 AM IST
लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali in Varanasi 2018: why dev deepawali is celebrated, know reason
dev diwali - फोटो : Instagram

देव दिवाली का हमारे समाज में अत्यंत महत्व है। दीपावली के पंद्रह दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दिवाली मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है, इस दिन दीपावली मनाने सभी देवी-देवता गंगा के तट पर आते है। इस दिन गंगा के किनारे दिए से सजा दिया जाता है, इस अदभूत दृश्य को देखने दूर-दराज से लोग आते है। हालांकी अब कई राज्यों में भी देव-दीपावली मनाई जाने लगी है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा उत्साह बनारस में देखने को मिलता है। इस दिन मां गंगा की सजावट और पूजा-पाठ भव्य तरीके से किया जाता है। गंगा के घाट की चारों तरफ जगमगाती दिए की रौशनी सभी को अपने तरफ आकर्षित करती है। 

Dev Deepawali in Varanasi 2018: why dev deepawali is celebrated, know reason
dec diwali - फोटो : Instagram

मान्यता है इस दिन भगवान शंकर ने राक्षस का वध किया था, जिससे खुश होकर सभी देवी-देवताओं ने उस दिन को स्वर्गलोक में दीपक जलाकर अपने जीत के जश्न को मनाया था। उसके बाद से देव दिवाली मनाने की परंपरा चली आ रही है। कहा जाता है इस दिन पूजा-पाठ करने से मनचाहे फल की प्राप्ती होती है।

Dev Deepawali in Varanasi 2018: why dev deepawali is celebrated, know reason
dev diwali - फोटो : Instagram

कार्तिक के पूरे महीने को पवित्र माना जाता है। इस महीने में तुलसी जी को रोज दीपक जलाना शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ लोग इस महीने में ब्रम्हस्नान भी करते है। जिसे करने से उन्हें अच्छे फल की प्राप्ती होती है। इस महीने में गंगा स्नान का भी बहुत महत्व होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Deepawali in Varanasi 2018: why dev deepawali is celebrated, know reason
dev diwali - फोटो : Instagram

माना जाता है कि देव दिवाली के दिन जो लोग अपना मूख पूरब दिशा की तरफ करके दिए दान करते है। उनकी आयु लंबी होती है तथा उनके घर में सुख शांति हमेशा बनी रहती है। इस सालदेव दिवाली में काशी के 84 घाट पर अयोध्या और मथुरा का भी दृश्य दिखाई देगा। कई घाटों पर रंगा-रंग कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। तो वहीं कई घाटों पर लोग झांकी निकालने वाले है।

विज्ञापन
Dev Deepawali in Varanasi 2018: why dev deepawali is celebrated, know reason
dev diwali - फोटो : Instagram

काशी के घाटों की सजावट जोर-शोर से चल रही है। वैसे तो हर साल काशी में देव दिवाली भव्य तरीके से मनाई जाती है। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण दीपावली के खूबसूरती में चार चांद लगा हुआ है। बता दें मोदी जी इस दीपावली को भव्य बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed