फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं सैंडल पहनना तो कहीं किस करना है मना, जानें किस देश में टूरिस्टों को लेकर क्या हैं कायदे- कानून

Fri, 15 Feb 2019 04:27 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 15 Feb 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
know what is the law in the country about the tourist
travel - फोटो : social media

आप अपना वैकेशन कहीं मनाने गए हैं तो यह अच्छी बात है कि आप वहां के स्थानीय रीति-रिवाजों और प्रथाओं के प्रति सम्मान दिखाएं। इससे न केवल आपकी विनम्रता दिखेगी बल्कि आप कानूनी प्रक्रियाओं से बचे रहेंगे। कई प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन के अलग-अलग कायदे कानून हैं जिन्हें हॉलीडे पर जाने वाले लोगों को जान लेने चाहिए। वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किस फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन के किस तरह के नियम हैं। 

know what is the law in the country about the tourist
italy

यहां फ्लिप-फ्लॉप और सैंडल पहनना है मना
कैपरी इटली के कैम्पेनिया क्षेत्र में एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और समुद्र तट यहां का एक आम दृश्य है। हालांकि, यदि आप द्वीप पर एक छुट्टी का आनंद ले रहे हैं तो आप इस बात का ध्यान रखें कि आप ने अपने पैरों में क्या पहन रखा है। क्योंकि इस क्षेत्र ने फ्लिप फ्लॉप और सैंडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोई भी जूता जो इटालियन सड़कों के किनारे जोर से आवाजज करता है, आपको स्थानीय लोगों के साथ अलोकप्रिय बनाने की संभावना है और शायद आप पर जुर्माना भी लगाया जाए।

know what is the law in the country about the tourist
singapore

च्यूइंग गम - सिंगापुर
अगर आप सिंगापुर के लिए पैकिंग कर रहे हैं तो अपने साथ ले जाने वाले च्यूइंगगम को घर पर ही छोड़ दें। क्योंकि यहां च्यूइंग गम इंपोर्ट करना सख्त रूप से मनाही है। देश में किसी भी गम को खरीदने या बेचने की अनुमति नहीं है और किसी को भी अपने गम के साथ सड़कों पर कूड़ा डालने के लिए 500 डॉलर का सख्त जुर्माना देना पड़ सकता है। इस सिटी में विजिटर्स को अन्य कानूनों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए जैसे कि कूड़ेदान, सार्वजनिक धूम्रपान, जयवाकिंग, कबूतरों को खिलाना, मेट्रो पर खाना या पीना, पतंग उड़ाना और यहां तक कि अपने खुद के घर के चारों ओर नग्न घूमना प्रतिबंधित हैं। इनमें से किसी का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और यहां तक कि बार-बार अपराध करने वालों के लिए जेल जाने की संभावना भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know what is the law in the country about the tourist
eboli

इटली के इबोली शहर में किस करना मना है
यहां चलती गाड़ी में किस करते हुए अगर आप पकड़े गए तो आपके जीवन का महंगा किस हो सकता है। क्योंकि यहां पर चलती गाड़ी में किस करना कानूनी रूप से अपराध है और इसके लिए आपसे सौ डॉलर जुर्माने के रूप में लिया जा सकता है। यह कानून कितनी सख्ती से लागू किया गया है यह हमें नहीं मालूम, लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि आप पकड़े न जाएं।

विज्ञापन
know what is the law in the country about the tourist
switzerland

स्विट्जरलैंड के इस शहर में फोटो खींचना मना है
हम कई ऐसी जगहे घूमते हैं जहां फोटो खींचना मना होता है पर स्विट्जरलैंड के इस पूरे शहर में आप अपने छुट्टियों की फोटोज नहीं खिंच सकते। क्योंकि यहां के मेयर का मानना है कि यह शहर बहुत खूबसूरत है और वैज्ञानिक तौर पर बताया गया है कि सोशल मीडिया पर खूबसूरत शहरों की फोटो देखकर लोग दुखी हो जाते हैं क्योंकि वह वहां जा नहीं पाते। इसलिए ये शहर नहीं चाहता की वो लोगों के दुखों का कारण बनें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed