अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं या काम के सिलसिले में किसी ट्रिप पर जा रहे हैं तो पैकिंग से लेकर सफर के लिए सभी जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। ट्रिप पर जाने से पहले आप डेस्टिनेशन, रूट, ट्रैवल के लिए रेलवे, हवाई या सड़क मार्ग सभी कुछ को प्लान कर लेते हैं। हालांकि अक्सर लोग होटल में कमरा बुक करने के मामले में लापरवाही कर जाते हैं। लोग ये सोचकर बेपरवाह हो जाते हैं कि डेस्टिनेशन पर पहुंच कर ही होटल और कमरे की तलाश करेंगे। वहीं जब आप गंतव्य पर पहुंच जाते हैं तब आप थकान या लोकेशन को घूमने की जल्दबाजी में होते हैं। इसलिए बिना अधिक पड़ताल के होटल बुक कर लेते हैं। ऐसे में आप होटल बुक करने को लेकर अक्सर गलतियां कर जाते हैं। होटल बुकिंग को लेकर की गई लापरवाही के कारण आपके ट्रिप का मजा किरकिरा हो जाता है। कई बार होटल में रहने के बाद आपको महसूस होता है कि आप ठग गए। पैसे भी अधिक खर्च हो जाते हैं और कंफर्ट भी नहीं मिलता। ऐसे में होटल बुक करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि सफर का मजा किरकिरा न हो।
Travel Tips: सफर के दौरान होटल में कमरा बुक करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल की लोकेशन
होटल बुकिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि होटल की लोकेशन क्या है। सबसे जरूरी है कि होटेल सुरक्षित जगह पर हो। सुनसान जगहों पर शांत माहौल का सोचकर होटल बुक न करें। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि जिन जगहों पर घूमना है, वहां से होटल पास हो, ताकि समय की बचत हो।
ऐप से बुकिंग
होटल की बुकिंग सीधे करने के बजाए ऐप से करें। यानी होटल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग ही करनी चाहिए, ताकि होटल आपको महंगा न पड़े। दरअसल, अक्सर डायरेक्ट बुकिंग में होटल के कमरे का रेट बढ़ जाता है। ऐसा समय के मुताबिक भी हो सकता है। जैसे कई सारे होटल में सुबह के वक्त रूम का रेट बढ़ जाता है। ऐप से बुकिंग पर आपको कई बार कूपन कोड या डील्स भी मिल जाती हैं।
होटल की सुविधाएं
होटल बुक करने से पहले वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में जरूर जानकारी ले लें। जैसे कमरा कितना बड़ा है, बेड और बाथरूम कैसा है। कपड़े धोने की सर्विस, रूम में वाई-फाई सुविधा और पार्किंग सुविधा है या नहीं। इसके अलावा होटल में खाने पीने की सुविधा होनी चाह्ए। साथ ही होटल के आसपास भी खाने के लिए विकल्प के तौर पर रेस्तां और कैफे हों।
होटल का रिव्यू
कमरा बुक करने और अंतिम भुगतान करने से पहले नेट पर होटल के रिव्यू को जरूर पढ़ लें। इससे आपको होटल की सर्विस के बारे में पता चल सकता है।