फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Floating Bridge: भारत में यहां स्थित है तैरता पुल, घूमने का है प्लान तो जान लें इसकी खासियत

Fri, 15 Apr 2022 04:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Apr 2022 04:06 PM IST
विज्ञापन
Travel Trip India Floating Bridge Situated at Beypore Kozhikode Beach Kerala
समुद्र पर बना पुल - फोटो : facebook

अक्सर ही आप सोशल मीडिया या टीवी पर विदेशों की अद्भुत निर्माण शैली को देखकर आकर्षित हो जाते हैं और ऐसी किसी जगह पर जाना चाहते हैं। विदेशों में पहाड़ों पर बने ट्रांसपेरेंट ब्रिज, फ्लोटिंग ब्रिज आदि की तस्वीरें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। लेकिन कई लोग विदेशों में बने इन शानदार निर्माण को प्रत्यक्ष तौर पर नहीं देख पाते। लेकिन भारत भी इस तरह के निर्माण कार्यों में पीछे नहीं रहा है। हाल ही में केरल के कोझिकोड में ऐसा ही एक नजारा आकर्षण का केंद्र बना है। यहां के बेपोट तट पर एक तैरता पुल है। इस पुल पर पर्यटक पहुंच रहे हैं। यह पुल पानी के बहाव के हिसाब से खुद को ढाल लेता है और पर्यटकों को लहरों का अहसास कराता है। अगर आप समुद्र में तैरते पुल का लुत्फ लेना चाहते हैं तो केरल के इस नवनिर्मित पुल के बारे में जान लें? क्या है केरल के तैरते पुल की खासियत?

Travel Trip India Floating Bridge Situated at Beypore Kozhikode Beach Kerala
केरल का तैरता पुल - फोटो : facebook

केरल में स्थित है तैरता पुल  

केरल के कोझिकोड जिले में बेपोट तट पर समुद्र पर पुल का निर्माण किया गया है। समुद्र के ऊपर बना पुल हवा की लहरों के साथ हिलता है। जब पानी की लहरें आगे बढ़ती हैं तो ब्रिज हवा के साथ झूलने लगता है। यह तैरता पुल लगभग 100 मीटर लंबा है। इस ब्रिज पर जाने के लिए यात्रियों को पहले लाइफ जैकेट पहननी पड़ती है। सुरक्षा कारणों से लाइफ जैकेट पहनने के बाद ही उन्हें इस पर चढ़ने की अनुमति मिलती है।

Travel Trip India Floating Bridge Situated at Beypore Kozhikode Beach Kerala
केरल का तैरता पुल - फोटो : facebook

पुल की क्षमता

समुद्र पर इस तैरते पुल की क्षमता की बात करें तो एक बार में ब्रिज पर 500 लोग जा सकते हैं। लेकिन लाइफ जैकेट पहना कर फिलहाल 50 लोगों को ही पुल पर जाने की इजाजत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Trip India Floating Bridge Situated at Beypore Kozhikode Beach Kerala
केरल का तैरता पुल - फोटो : facebook

कब जा सकते हैं तैरते पुल पर

अगर आप तैरते पुल पर जाना चाहते हैं, किसी भी दिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक जा सकते हैं। यह 15 मीटर चौड़ा है, जिसके चारो तरफ घूम रहे पर्यटकों महसूस होता है कि वह पानी के ऊपर चल रहे हैं।

विज्ञापन
Travel Trip India Floating Bridge Situated at Beypore Kozhikode Beach Kerala
प्रतीकात्मक - फोटो : istock

तैरते ब्रिज की खासियत

बात करें इस ब्रिज की खासियत की तो यह पुल 100 मीटर लंबा है, जिसे हाई डेंसिटी पॉलीइथाइलीन (एचडीपीई) ब्लॉक से तैयार किया गया है। समुद्र के बीच में बने इस पुल के लिए सात किलो वजन के 1300 एचडीपीई ब्लॉक का इस्तेमाल किया गया है। यह ब्रिक्स खोखली होती है, जो पानी पर आसानी से तैर सकती है। इसलिए जरूरत के मुताबिक इसे इधर-उधर भी ले जाया जा सकता है। तीन मीटर चौड़ा पुल अंत में 15 मीटर चौड़ाई का हो जाता है, जहां से समुद्र का बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed