फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Propose Day 2024: दिल्ली के आसपास हैं ये खूबसूरत डेटिंग प्लेस, जहां आप पार्टनर कर सकते हैं प्रपोज

Thu, 08 Feb 2024 09:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 08 Feb 2024 09:17 AM IST
सार

दिल्ली के पास ही बेहद खूबसूरत डेटिंग प्लेस हैं, जहां आप अपने साथी के साथ जा सकते हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली के पास के शानदार डेटिंग प्लेस के बारे में, जहां प्यार का इजहार करने से आपका पार्टनर हो सकता है इम्प्रेस।

विज्ञापन
Propose Day 2024 Best Place in delhi for dating Couple Romantic Places
couple - फोटो : istock

Propose Day 2024 : वैलेंटाइन डे का हर प्रेमी जोड़ों को साल भर इंतजार रहता है। कपल वैलेंटाइन सप्ताह को किसी उत्सव से कम नहीं समझते। वैसे तो प्यार जताने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती लेकिन वैलेंटाइन सप्ताह प्रेमियों के लिए खास होता है। ऐसे में वह हर दिन अपने पार्टनर के साथ खास तरीके से मनाना चाहते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे यानी 7 फरवरी से होती है। इसके बाद दूसरे दिन प्रपोज डे होता है। आशिक अपने पार्टनर को इस दिन प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप भी इस बार प्रपोज डे पर पहली बार किसी से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो किसी खूबसूरत सी जगह का चयन करें। वहां अपने पार्टनर को लेकर जाएं और रोमांटिक माहौल के बीच उन्हें प्रपोज करें। दिल्ली के पास ही बेहद खूबसूरत डेटिंग प्लेस हैं, जहां आप अपने साथी के साथ जा सकते हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली के पास के शानदार डेटिंग प्लेस के बारे में, जहां प्यार का इजहार करने से आपका पार्टनर हो सकता है इम्प्रेस।

Propose Day 2024 Best Place in delhi for dating Couple Romantic Places
धर्मकोट - फोटो : istock

धर्मकोट

दिल्ली का धर्मकोट प्यार के इजहार के लिए बेस्ट है। धर्मकोट हिमाचल में बसा छोटा सा पर्यटन स्थल है। इस खूबसूरत जगह पर आप कैंपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं रहती। धर्मकोट मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर है। यह जगह प्यार के इजहार के लिए परफेक्ट है। 

Propose Day 2024 Best Place in delhi for dating Couple Romantic Places
Munsyari - फोटो : istock

मुनस्यारी

पंचचूली की शानदार चोटियों में मुस्यारी नाम का पहाड़ी कस्बा है। मुस्यारी की मनमोहक वादियां और प्रकृति का अनुपम सौंदर्य प्यार करने वालों के लिए रोमांस का शानदार माहौल देता है। दिल्ली से मुनस्यारी की दूरी साढ़े छह सौ किलोमीटर है। यहां आप अपने पार्टनर से दिल की बात भी आसानी से कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Propose Day 2024 Best Place in delhi for dating Couple Romantic Places
Qutub Minar - फोटो : istock

कुतुब मीनार

दिल्ली में कई ऐतिहासिक जगहें हैं। इनमें से एक महरौली स्थित कुतुब मीनार है। यहां ईटों से बनी दुनिया की सबसे ऊंची मीनार है। देश विदेश से लोग यहां आते हैं। यहां का नजारा प्रेमियों के लिए बेहद रोमांटिक है।  

विज्ञापन
Propose Day 2024 Best Place in delhi for dating Couple Romantic Places
गार्डन - फोटो : facebook.com/delhitourism

गार्डन ऑफ फाइव सेंस

दिल्ली में ही गार्डन ऑफ फाइव सेंस स्थित है। डेटिंग प्लेस के लिए यह शानदार जगह है। यहां आप अपने पार्टनर से दिल का हाल कह सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed