फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर की यात्रा कब और कैसे करें? जानिए खर्च और सफर से जुड़ी पूरी जानकारी

Fri, 16 May 2025 02:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 16 May 2025 02:18 PM IST
सार

Kailash Mansarovar Yatra Registration 2025 इस लेख के माध्यम से जानिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी, यात्रा कब से कब तक जारी रहेगी। कैलाश मानसरोवर की यात्रा में कैसे शामिल हो सकते हैं और सफर का खर्च कितना आ सकता है।

विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra Registration 2025 dates Process Package Cost Details in hindi
कैलाश मानसरोवर - फोटो : instagram

Kailash Mansarovar Yatra Registration 2025: पांच साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय यात्रियों के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा साल 2025 में शुरू होने जा रही है। कैलाश मानसरोवर हिंदू धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जिसकी यात्रा को गलवान में चीन से हुए विवाद और कोरोना महामारी के चलते स्थगित करना पड़ा था। हालांकि पांच साल बाद जून माह से यह यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष कैलाश मानसरोवर की यात्रा में 250 यात्री शामिल होने जा रहे हैं, जिसमें 50-50 तीर्थ यात्रियों के पांच दल बनाए गए हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी, यात्रा कब से कब तक जारी रहेगी। कैलाश मानसरोवर की यात्रा में कैसे शामिल हो सकते हैं और सफर का खर्च कितना आ सकता है।

Kailash Mansarovar Yatra Registration 2025 dates Process Package Cost Details in hindi
कैलाश मानसरोवर - फोटो : instagram

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 कब शुरू होगी?

कैलाश मानसरोवर यात्रा हर साल 30 जून से शुरू हो रही है जो कि अगस्त महीने तक जारी रहेगी। इस अवधि में लगभग 250 यात्रियों को दर्शन करने का मौका मिलेगा। यात्रियों का चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत होता है। 

Kailash Mansarovar Yatra Registration 2025 dates Process Package Cost Details in hindi
कैलाश मानसरोवर - फोटो : instagram

कैलाश मानसरोवर यात्रा की रजिस्ट्रेशन

मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की आधिकरिक वेबसाइट https://kmy.gov.in पर जाकर  ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है। हर साल आवेदन प्रक्रिया मार्च से अप्रैल माह तक चलती है। इस वर्ष  पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 13 मई रही। पंजीकरण के लिए पासपोर्ट और फिटनेस प्रमाणपत्र अनिवार्य होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra Registration 2025 dates Process Package Cost Details in hindi
कैलाश मानसरोवर - फोटो : instagram

कहां से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा

इस वर्ष यात्रा दो प्रमुख मार्गों, उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम के नाथुला दर्रे से होगी।

लिपुलेख पास 

उत्तराखंड से यात्रा की शुरुआत करने वाले यात्री लिपुलेख दर्रे से रवाना होंगे। यहां से कैलाश मानसरोवर की दूरी लगभग 5000 किमी है और यात्रा में 24-26 दिन का वक्त लग सकता है। इस यात्रा के दौरान ट्रैकिंग करनी होती है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए यह कठिन मार्ग माना जाता है।

नाथू ला पास 

सिक्किम से यात्रा की शुरुआत करने वाले यात्रियों का जत्था नाथू ला पास से रवाना होगा। यह यात्रा सड़क मार्ग द्वारा की जाएगी, जिसमें 20-22 दिन का समय लगेगा। 

विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra Registration 2025 dates Process Package Cost Details in hindi
कैलाश मानसरोवर - फोटो : instagram

यात्रियों के लिए टिप्स

कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों को आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए। कम से कम छह महीने की वैधता का पासपोर्ट, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, ब्लड ग्रुप सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, एक मेडिकल किट जरूर साथ ले जाएं। यात्रा के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रैकिंग करनी होती है, इसलिए अच्छे स्वास्थ्य और स्टैमिना की जरूरत होती है। इसके लिए यात्रियों को दिल्ली में आईटीबीपी के कैंप में मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाता है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या हृदय रोग से पीड़ित यात्रियों को अनुमति नहीं मिलती।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed