फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में है प्राचीन शिव गुफा और 500 साल पुराना पेड़, गुरु नानक देव भी आए थे यहां

Wed, 13 Feb 2019 07:18 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 13 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
J&K kathua district locals demad lord shive's mahanaal site to be brought trousim hub nation level
SHIVA MAHANAAL

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के स्थानीय निवासियों ने सरकार से यहां स्थित भगवान शिव महनाल स्थल और उसके आस-पास स्थित मंदिरों व गुरुद्वारे को राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन हब बनाने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन मंदिरों व भगवान शिव की गुफा का बेहद धार्मिक महत्व है लेकिन जिला प्रशासन और सरकार इनके प्रति उदासीन बनी हुई है। यहां अभी भी सड़क, स्ट्रीट लाइट आदि की सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं का काफी दिक्कत होती है।


 

J&K kathua district locals demad lord shive's mahanaal site to be brought trousim hub nation level
kathua

स्थानीय निवासियों ने इन धार्मिक स्थलों के प्रति  जिला प्रशासन के उदासीन रवैये को लेकर चिंता जाहिर की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस जगह की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महाकाल शिव की ये गुफाएं अमरनाथ की गुफाओं से मिलती-जुलती हैं।  लेकिन, जिला प्रशासन इनके विकास और नवीनीकरण को लेकर उदासीन बना हुआ है।

J&K kathua district locals demad lord shive's mahanaal site to be brought trousim hub nation level
kathua

भगवान शिव की ये गुफाएं राजबाग से उत्तर की तरफ 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। ये गुफाएं कठुआ जिले के  जाखोल गांव के नजदीक हैं।  रोड-पुल कनेक्टिविटी है और न ही स्ट्रीट लाइट  के न होने की वजह से यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। इस स्थल के नवनिर्माण और विकास को लेकर स्थानीय लोगों ने सूबे के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से गुहार लगाई है। स्थानीय निवासियों  का कहना है कि राज्यपाल ने जसरोटा से जाखोल के बीच सड़क निर्माण को अप्रूव किया है लेकिन अभी तक सड़क का काम शुरू नहीं हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
J&K kathua district locals demad lord shive's mahanaal site to be brought trousim hub nation level
kathua

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस स्थल के विकास से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हर साल महाशिवरात्रि के दिन संबा, कठुआ जिले के अलावा हिमाचल और पंजाब से भी यहां श्रद्धालु आते हैं। इस स्थल के धार्मिक महत्व को देखते हुए हर साल शिवरात्रि पर यहां करीब 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं।
ये गुफाएं उज्ह नदी से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर हैं। भगवान शिव की गुफा के नजदीक ही महाशक्ति मां, वैष्णी सहित नौ और मंदिर हैं। हर साल महाशिवरात्रि के दिन यहां पर धार्मिक उत्सव का आयोजन होता है और आस-पास के जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु यहां आते हैं।
 

विज्ञापन
J&K kathua district locals demad lord shive's mahanaal site to be brought trousim hub nation level
kathua

यहीं पर श्री चरन कमल साहिब पतश्यी जी का गुरुद्वारा है जो कि सिखों के धार्मिक स्थल के तौर पर प्रसिद्ध है।  जसरोटा इलाके में ही महाकाली माता मंदिर भी है। इसके अलावा यहां स्थित गुरुद्वारे में भी बड़ी तादाद में सिख श्रद्धालु आते हैं। यहां पर गुरुपर्व के दिन काफी भीड़ होती है। बखता में स्थित गुरुद्वारा का भी ऐतिहासिक महत्व है। यहां पर गुरु नानक देव आए थे। यहां पर 500 साल पुराना पेड़ भी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed