फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडिया की 5 सीक्रेट डेस्टिनेशंस, यहां घूम आए तो हो जाएंगे भारत के दीवाने

Wed, 13 Feb 2019 08:11 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 13 Feb 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
India's 5 Secret Destination, Visit Here
munnar - फोटो : social media

भारत दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है। यहां भौगोलिक विविधता पूरे विश्व के लिए आश्चर्य है। यहां एक ओर जहां प्राकृतिक चीजें हैं तो वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक जगहें भी हैं। घूमने-फिरने का शौक रखने वालों के लिए इंडिया एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। लेकिन इंडिया में ही कई ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए आपको बताते हैं इंडिया की ऐसी सीक्रेट टूरिस्ट प्लेसेस जहां एक बार आप घूम आए तो आप भारत के दीवाने हो जाएंगे।

India's 5 Secret Destination, Visit Here
maclaudganj - फोटो : social media

आपको भरोसा नहीं होगा की मुन्नार जैसी खूबसूरत जगह विदेश नहीं बल्कि हमारे देश में है। जहां की खूबसूरती को देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। समुद्र के किनारे बसे इस शहर कि खूबसूरती का जिक्र करने के लिए आपके शब्द कम पड़ जाएंगे। समुद्र में बहता नीला पानी पास में ग्रे कलर की रेत और साथ में वहां कि हरियाली आकर्षण का केंद्र है। कई बार आपको बोटिंग के दौरान डोल्फिन भी नजर आती हैं, जो आपके ट्रिप को और भी यादगार बना देगी। 

ऐसे ही मैकलॉडगंज की प्राकृतिक खूबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आप किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग यहां पर सर्दियों में घूमने आते हैं क्योंकि उस वक्त यहां चारों तरफ बर्फ की चादर नजर आती है, जिसे देखने के लिए सैलानी दूर -दराज से आते हैं। इसके अलावा वहां कई ऐसी जगहें भी हैं जहां पर लोग कैंपिग करने का लुत्फ उठाते हैं। पहाड़ों पर बने छोटे-छोटे ढ़ाबों के खाने का भी आनंद लेते हैं। आप बेहद कम बजट में इस जगह पर जाकर अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। 

India's 5 Secret Destination, Visit Here
तवांग - फोटो : social media

तवांग अरुणाचल प्रदेश की बहुत खूबसूरत जगह है। कुदरत ने बेहद खूबसूरती से इसे सजाया है। यह स्थान पूरी दुनिया में बौद्ध मठों के लिए प्रसिद्ध है। तवांग जाने के लिए न कोई रेलवे स्टेशन है और न हीं एयरपोर्ट है। आपको बता दें वहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India's 5 Secret Destination, Visit Here
jaipur - फोटो : social media

राजस्थान को पिंक सिटी और गुलाबी शहर के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है आमेर का किला,बिरला मंदिर,जंतर-मंतर, हवा महल, जल महल।पिंक सिटी में आपको कई सुंदर हवेलियां और किले देखने को मिल जाएंगे। साथ ही उदयपुर को मेवाड़ के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां के राजाओं का इतिहास संघर्ष से भरा हुआ रहा है। राजा के राजाओं ने कभी मुगल से संघर्ष किया तो कभी पड़ोसी देश के राजाओं के साथ युद्ध। बता दें, इस शहर का निर्माण महाराणा उदय सिंह ने साल 1553 में किया था। यहां की फतेह सागर झील, उदयपुर का सिटी पैलेस, बगोर की हवेली, एकलिंगजी मंदिर, श्रीनाथ मंदिर को देखने के लिए लोग पूरे साल आते रहते हैं।

विज्ञापन
India's 5 Secret Destination, Visit Here
srinagar - फोटो : social media

जम्मू-कश्मीर भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। 26 साल से चल रहे आतंकवाद के बावजूद कश्मीर अभी भी घूमने वालों के लिए मनपसंद जगह बना हुआ है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। वैसे तो कश्मीर में हर तरफ आपको खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे लेकिन वहीं श्रीनगर की खूबसूरती में चार चांद लगाती 'डल झील' की अपनी अलग ही बात है। घरनुमा वोट (हाउसवोट) से भरी 'डल' झील की अपनी अलग खूबसूरती है। 'डल' सुबह देखने में और भी खूबसूरत लगती है। श्रीनगर के चिनार के पेड़ और और लालचौक विश्वप्रसिद्ध हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed