फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतने कम पैसों में दोस्तों संग कर लें यहां की यात्रा, छह दिन की मस्ती भरी ट्रिप में और क्या चाहिए

Thu, 08 Aug 2019 04:37 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 08 Aug 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
irctc tour package treasure of tamilnadu and travancore
यात्रा करना सभी को पसंद होता है। लेकिन बजट और डेस्टिनेशन पर बात रुक जाती है। ऐसा अधिकतर लोगों के साथ होता है लेकिन चिंता करने की जरुरत नहीं है। आईआरसीटीसी हर बार की तरह इस बार भी यात्रियों के लिए खास पैकेज लेकर आया है। जिसके जरिए आप अपने पूरे परिवार या दोस्तों के साथ एक हफ्ते की मजेदार छुट्टियां बिता सकते हैं। 
irctc tour package treasure of tamilnadu and travancore
पांच रात और छह दिन के इस टूर पैकेज में साउथ की खूबसूरत लोकेशंस जैसे त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, कोडाइकनाल और मदुरै कवर होंगी। ट्रिप इंडिगो फ्लाइट्स से होगी। यह ट्रिप आठ अक्टबूर से शुरू हो रही है और 24 दिसंबर तक चलेगी।
 
irctc tour package treasure of tamilnadu and travancore
ट्रिपल ऑक्युपेंसी के लिए 25 हजार रुपये देना होगा। इस पैकेज का नाम ट्रेजर अॉफ तमिलनाडू एंड ट्रावनकोर है। पहले दिन हैदराबाद एयरपोर्ट से रवाना होंगे। दोपहर तक त्रिवेंद्रम के होटल पहुंचेंगे। इसके बाद त्रिवेन्द्रम घूमकर रातभर यहीं रुकना होगा।  दूसरे दिन नाश्ता करने के बाद आगे के लिए रवाना होंगे। इसके बाद कन्याकुमारी पहुंचेंगे। रास्ते में पद्मनाभम पैलेस की सैर होगी। कन्याकुमारी पहुंचकर वहां की सैर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
irctc tour package treasure of tamilnadu and travancore

तीसरे दिन कन्याकुमारी से रामेश्वरम के लिए निकलेंगे। रास्ते में तिरुचेंदुर घूमेंगे। पूरी रात रामेश्वरम के होटल में ठहरेंगे। चौथे दिन रामेश्वरम में सुबह-सुबह मंदिर की सैर फिर नाशते के बाद चेकआउट। दोपहर तक कोडाइकनाल के लिए रवानगी। पांचवे दिन नाश्ते के बाद कोडाइकनाल में लोकल साइट सीइंग और रातभर कोडाइकनाल में रुकेंगे। छठवें दिन कोडाइकनाल से मदुरै के लिए निकलेंगे। यहां मीनाक्षी मंदिर में दर्शन के बाद सात बजे मदुरै एयरपोर्ट से रवानगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed