फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्टूबर में है घूमने का प्लान तो जाएं देश की इस सबसे अनोखी जगह, खोया हुआ सुकून मिल जाएगा वापस

Thu, 08 Aug 2019 01:42 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 08 Aug 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
want to travel serene place of India must visit thiksey monastery
हिल स्टेशन, देश-विदेश की यात्रा, लोकल यात्रा तो बहुत की होगी आपने। घुमक्कड़ी जीवन जीने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि दुनिया के शोर-शराबे से लेकर घोर शांति तक सब जगह घूमते हैं। हालांकि अगर घुमक्कड़ी नहीं भी हैं और साल में एक बार घूमने निकलते हैं तो जब भी समय मिले देश की इन जगहों पर जरूर जाएं खोया हुआ सुकून वापस मिल जाएगा। 

 
want to travel serene place of India must visit thiksey monastery
थिकसे मोनेस्ट्री 
लेह क्षेत्र में एक पहाड़ी की चोटी पर भारत में दूसरा सबसे प्रमुख मठ थिकसे मठ है। इस मठ में कई इमारतों को उनके महत्व और आकार के आरोही क्रम में पहाड़ी-ढलान के ऊपर से व्यवस्थित किया गया है। पूरी व्यवस्था ग्रीस की याद दिलाती है, जहां सफेद रंग की इमारतों का समूह है। 49 फीट ऊंची मैत्रेय बुद्ध की प्रतिमा यहां के आकर्षण का केंद्र है। जब मौसम बादलों से भरा होता है, तो इस मठ से आपको लेह बादलों से पूरी तरह घिरा हुआ दिखेगा। यहां कि हवा बिल्कुल जादुई है और भिक्षुओं के साथ यहां रुकना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। 
want to travel serene place of India must visit thiksey monastery
रुमटेक मठ
इस मठ में सुबह के वक्त में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा की जाने वाली प्रार्थना बहुत मनमोहक होती है। सिक्किम में सबसे सुंदर और सबसे बड़े मठों में से एक है रुमटेक मठ। इस मठ में विभिन्न थांगका पेंटिंग, दुर्लभ बौद्ध कलाकृतियां, भगवान बुद्ध के 1001 सोने के मॉडल और ऐसी कई आकर्षक चीजें हैं। मठ में बहुत सारी गतिविधियां और अनुष्ठान सेवाएं हैं, जिनमें सुबह और शाम का जप शामिल है। यह मठ धर्म चक्र के केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। तिब्बत के बाहर काग्यू वंश के महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक रुमटेक मठ तिब्बत के सुरफू मठ के जैसा ही बनावाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
want to travel serene place of India must visit thiksey monastery
चार मंजिला है यह मठ 
यह चार-मंजिला मठ पूरे सिक्किम में सबसे बड़ा मठ है। तिब्बत पर चीनी आक्रमण के बाद, तिब्बत के 16वें ग्यालवा करमापा के अवतार कुछ भिक्षुओं के साथ रुमटेक आए थे। तब के चोग्याल ने मठ का निर्माण करने, धार्मिक अध्ययन के लिए एक केंद्र खोलने के उद्देश्य से उनको रुमटेक का एक क्षेत्र तोहफे में दिया था। 
विज्ञापन
want to travel serene place of India must visit thiksey monastery
अक्टूबर में जरूर जाएें
मठ के पीछे, बहुत अधिक सजा हुआ और सुंदर कर्मा नालंदा इंस्टिट्यूट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज है। वहां एक छोटा सा हॉल भी है, जहां सोने का स्तूप है। रुमटक धर्म चक्र केंद्र मठ से करीब 2 किमी दूर है। यहां अक्टूबर में वार्षिक नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम होते हैं। रुमटेक मठ 300 वर्ष पुराना माना जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed