घूमने के लिहाज से दिसंबर का महीना शानदार होता है। क्रिसमस और नए साल के जश्न वाले माहौल के बीच यह ऐसा समय होता है, जब हमारे पास कई सारे विकल्प होते हैं। देश ही नहीं विदेशों की यात्रा करने के लिए भी कई टूर पैकेज उपलब्ध होते हैं। आईआरसीटीसी एक खास पैकेज में लेकर आया है- विदेश में क्रिसमस सेलिब्रेट करने का मौका। आइए, जानते हैं विस्तार से:
फ्लाइट से विदेश जाएं, क्रूज पर क्रिसमस मनाएं, पांच दिन के देने होंगे मात्र 50 हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर टूर पैकेज उपलब्ध कराता है। इस बार यह लेकर आया है वियतनाम घूमने का मौका। पांच दिन और चार रातों के इस टूर पैकेज में आपको हलोंग की खाड़ी में क्रूज पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का भी मौका मिलेगा। इन सबके लिए आपको महज 50 हजार रुपए खर्च करने होंगे।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम है- एग्जॉटिक वियतनाम टूर, जो कि कोलकाता से शुरू होगा। यदि आप किसी अन्य शहर से हैं तो अपने खर्च पर कोलकाता पहुंचना होगा। 23 दिसंबर को आपकी यात्रा शुरू होगी, दोपहर 1:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट वियतनाम के लिए उड़ान भरेगी।
पांच दिन और चार रातों के इस टूर पैकेज में इंडिगो एयरलाइंस से आने-जाने की टिकट, थ्री-स्टार होटल में रहना और तीनों समय का खाने का खर्च शामिल है। इसके अलावा हलोंग की खाड़ी में क्रूज पर एक रात बिताने का मौका भी मिलेगा। अन्य साइट भी दिखाई जाएंगी।
इस पैकेज के लिए आप अकेले यात्रा करना चाहते हैं थोड़ा महंगा होगा, जबकि दो या ज्यादा व्यक्तियों के लिए खर्च कम होगा।
- एक व्यक्ति के लिए खर्च- 63,500 रुपये प्रति व्यक्ति
- दो व्यक्ति के लिए खर्च- 49,100 रुपये प्रति व्यक्ति
- तीन व्यक्ति के लिए खर्च- 49,100 रुपये प्रति व्यक्ति