फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जापान घूमने का मौका, सात दिन के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें आईआरसीटीसी का प्लान

Wed, 27 Nov 2019 12:14 PM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 27 Nov 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
IRCTC tour package 2020 IRCTC offer and special tour tickets cheapest tour package to visit Japan

उगते सूर्य का देश कहे जाने वाले जापान की यात्रा करना भारतीय पर्यटकों के लिए आकर्षक रहा है। जापान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, तो दूसरी ओर यहां की परंपरा और संस्कृति भी पर्यटकों को खूब लुभाती है। आप भी जापान घूमने का शौक रखते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए सात दिन और छह रातों का यह टूर पैकेज लेकर आया है।

IRCTC tour package 2020 IRCTC offer and special tour tickets cheapest tour package to visit Japan

आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम है- जॉयस आफ जापान। छह रात और सात दिनों के इस टूर पैकेज में पर्यटकों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा भी शामिल है। आगे की स्लाइड में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस टूर पैकेज में आप कहां-कहां घूम पाएंगे क्या-क्या शामिल है और इस पैकेज का लाभ आप कब उठा सकते हैं।

IRCTC tour package 2020 IRCTC offer and special tour tickets cheapest tour package to visit Japan

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस टूर की शुरूआत अगले साल 26 फरवरी को होगी। यह टूर पैकेज मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होगा। इस पैकेज के तहत यात्री जापान की राजधानी टोक्यो के अलावा माउंट फूजी, हिरोशिमा, ओसाका, क्योटो की सैर कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC tour package 2020 IRCTC offer and special tour tickets cheapest tour package to visit Japan

यात्री अगले साल 26 फरवरी को रात 10 बजे मुंबई से टोक्यो के लिए उड़ान भरेंगे और 11-12 घंटे की यात्रा के बाद 27 फरवरी को टोक्यो पहुंचेंगे। वहां घूमने के बाद यात्रियों को माउंट फूजी, हिरोशिमा, ओसाका और क्योटो घुमाते हुए तीन मार्च को वापस टोक्यो लाया जाएगा, जहां से सुबह 11:45 बजे फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और शाम 06:25 बजे यात्री मुंबई लैंड करेंगे।

विज्ञापन
IRCTC tour package 2020 IRCTC offer and special tour tickets cheapest tour package to visit Japan
सांकेतिक तस्वीर

कितना पड़ेगा खर्च
इस पैकेज के लिए आप अकेले यात्रा करना चाहते हैं थोड़ा महंगा होगा, जबकि दो या दो से ज्यादा व्यक्तियों के लिए खर्च कम हो जाएगा।

  • एक व्यक्ति के लिए खर्च— 2,06,000 रुपये प्रति व्यक्ति
  • दो व्यक्ति के लिए खर्च— 1,72,000 रुपये प्रति व्यक्ति
  • तीन व्यक्ति के लिए खर्च— 1,72,000 रुपये प्रति व्यक्ति
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed