फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टियां बिताने को घूम आएं ये पांच शानदार जगहें, नहीं पड़ेगा महंगा

Wed, 27 Nov 2019 09:28 AM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 27 Nov 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Low Budget Winter Destination in India, Cheap Tour Plan, 5 Cheapest tour Destination
तवांग

प्राकृतिक, भौगोलिक और सामाजिक विविधताओं से भरे अपने देश में घूमने के लिए तमाम पर्यटन स्थल मौजूद हैं। खासकर सर्दियों में चहल-पहल वाले पर्यटन स्थलों से लेकर शांति और सुकून वाली जगहें भी मौजूद हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोग घूमने-फिरने के शौकीन तो होते हैं, उन्हें छुट्टियां भी मिल जाती है, लेकिन बजट आड़े आ जाता है। हम आपको यहां बता रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां कम बजट में भी आपकी छुट्टियां शानदार बीतेंगी:

Low Budget Winter Destination in India, Cheap Tour Plan, 5 Cheapest tour Destination
दार्जलिंग पूर्वी भारत का एक शानदार हिल स्टेशन है। - फोटो : Pixabay

दार्जिलिंग
सर्दियों में हिल स्टेशन घूमने का अलग ही रोमांच होता है। इस रोमांच का अनुभव करना है तो दार्जिलिंग घूमने का प्लान बनाएं। दार्जलिंग पूर्वी भारत का एक शानदार हिल स्टेशन है। यूं तो अप्रैल से सितंबर-अक्तूबर तक लोग यहां जाते हैं, लेकिन बजट के लिहाज से देखें तो दिसंबर से मार्च तक दार्जिलिंग जाने का मुफीद समय है।

Low Budget Winter Destination in India, Cheap Tour Plan, 5 Cheapest tour Destination
darjeeling

नवंबर बीतने के साथ दार्जिलिंग में पर्यटन कम होने लगता है और होटलों के टैरिफ में गिरावट आने लगती है। वहीं टैक्सी का भाड़ा भी अपेक्षाकृत कम महंगा होता है। बस ध्यान यह रखना है कि रात गहराने से पहले खान-पान का इंतजाम कर लें, क्योंकि ज्यादातर रेस्तरां और बार जल्दी बंद हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Low Budget Winter Destination in India, Cheap Tour Plan, 5 Cheapest tour Destination
tawang

तवांग
अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में तवांग का अहम स्थान है। यहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। तवांग जाने वाले लोग जीवन भर यहां का अनुभव भूल नहीं पाते। इस बार सर्दियों में यहां बर्फ पड़ने की उम्मीद है तो ऐसे में यहां जाना रोमांचक होगा। कुछ ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक दिसंबर से फरवरी तक यहां होटल में कमरे गर्मियों की अपेक्षा सस्ते दरों पर उपलब्ध होंगे। तवांग मठ यहां के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है।

विज्ञापन
Low Budget Winter Destination in India, Cheap Tour Plan, 5 Cheapest tour Destination
मसूरी - फोटो : Pixabay

मसूरी
मसूरी पर्यटन के लिहाज से उत्तराखंड की एक खूबसूरत और शानदार जगह है। सर्दियों में यहां ठंड ज्यादा होती है, लेकिन दिसंबर से फरवरी तक यहां जाना आपके लिए सस्ता होगा। ऑफ सीजन होेने के कारण यहां घूमना सस्ता साबित होगा। इस दौरान यहां भीड़-भाड़ कम होने के कारण आप सुकून महसूस करेंगे। हिमालयन रेंज से पहाड़ों की खूबसूरती निहारना शानदार होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed