फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package 2022: कम पैसों में करें दक्षिण भारत की सैर, रेलवे लाया है बेहतरीन ट्रैवल प्लान

Tue, 05 Apr 2022 11:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 05 Apr 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
Irctc Tour Package 2022 Indian Railways Trip To South India Know Details In Hindi
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : Facebook

IRCTC Tour Package 2022: घूमने का शौक रखते हैं तो भारत में आपको कई खूबसूरत जगहों का सफर पसंद आएगा। देश पहाड़ों से लेकर नदियों, समुद्रों से लेकर जंगल, झील-झरने आदि प्राकृतिक सुंदरता वाले नजारों से भरपूर है। दक्षिण भारत में आपको सुंदर वादियां, समुद्र का किनारा, जंगल और खूबसूरत ऐतिहासिक मंदिर घूमने को मिलेगा। रेलवे का टूरिज्म विभाग यानी आईआरसीटीसी आपके लिए समय समय पर बेहतरीन टूर पैकेज लाता है। जिसमें आपको कई सारी जगहों की यात्रा कराई जाती है। इस दौरान यात्रियों को रेलवे कई अन्य सुविधाएं भी देता है। रहने-खाने के साथ ही स्थानीय जगहों की विजिट कराने के लिए टैक्सी और बस सेवा की सुविधा भी मिलती है। इसके लिए यात्रियों को एक निश्चित राशि का भुगतान करना होता है। अगर दक्षिण भारत की यात्रा करना चाहते हैं तो रेलवे एक शानदार ऑफर लेकर आया है। अगली स्लाइड्स में जानिए दक्षिण भारत के सफर के लिए आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के बारे में। 

Irctc Tour Package 2022 Indian Railways Trip To South India Know Details In Hindi
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : facebook

दक्षिण भारत का टूर पैकेज

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के भ्रमण के लिए टूर पैकेज की घोषणा की है। यह टूर पैकेज 'स्वेदश दर्शन यात्रा योजना' के तहत है, जिसकी शुरुआत 28 अप्रैल से हो रही है। 8 मई 2022 तक इस टूर पैकेज को संचालित किया जाएगा। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा का लाभ देने के साथ ही रेलवे कई सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है।

Irctc Tour Package 2022 Indian Railways Trip To South India Know Details In Hindi
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : istock

कितने दिन का दक्षिण भारत भ्रमण?

स्वेदश दर्शन यात्रा योजना के अंतर्गत दक्षिण भारत के प्रसिद्ध जगहों को घुमाया जाएगा। यह टूर 11 दिन और 10 रातो का है। सफर में यात्रियों को रेलवे की एसी और नॉन एसी कोच की सुविधा मिलेगी। इन 11 दिनों के लिए नाश्ते से लेकर लंच और डिनर, ठहरने के लिए जगह की व्यवस्था भी रेलवे ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irctc Tour Package 2022 Indian Railways Trip To South India Know Details In Hindi
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : facebook/YadadriVaibhavam

दक्षिण भारत में इन जगहों की सैर

पर्यटकों को दक्षिण भारत की यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी रामेश्वरम, मदुरई का मीनाक्षी मंदिर, कोवलम बीत, तिरुवनंतपुरम का पद्मनाभम मंदिर, तिरुपति में श्री पद्मावती मंदिर, श्री कमलेश्वर स्वामी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्री कालाहस्ती मंदिर और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आदि धार्मिक स्थलों पर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
Irctc Tour Package 2022 Indian Railways Trip To South India Know Details In Hindi
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : Agency (File Photo)

रेलवे कहां से शुरू करेगी टूर

यह टूर पैकेज मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए है। इस कारण सफर की शुरुआत यूपी के ही रेलवे स्टेशन से होगी। इसमें गोरखपुर, देवरिया सदर, बेल्थरा रोड, मऊ, वाराणसी, जौनपुर सिटी सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी के यात्रियों के लिए इस टूर पैकेज की शुरुआत की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed