फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: अब रेल में यात्रियों को मिलेगा मनपसंद खाना, रेलवे ने शुरू की ये सर्विस

Tue, 07 Dec 2021 05:15 PM IST
राजेश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Tue, 07 Dec 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
IRCTC now passengers will get food as per their choice Indian railways is going to start this service
रेल में यात्रियों को मिलेगा मनपसंद खाना - फोटो : IRCTC

कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में रेल के सफर को बंद कर दिया गया था। सफर के साथ ही रेल में मिलने वाली सेवाओं पर भी ताला लगा दिया था। अब जब रेलवे ने अपनी ट्रेनों के संचालन को बढ़ाया है तो यात्रियों की सुविधा के लिए भी काम किया है। अब रेल में मिलने वाली सेवाओं को भी धीरे धीरे शुरु किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने यात्रियों के लिए ट्रेन में मिलने वाले पके हुए भोजन को दोबारा परोसने के आदेश दिया है। जिससे ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खुशी की लहर है। यह सुविधा उनके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद रहने वाली है जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं और उन्हें खाने की जरूरत होती है। इससे यात्रियों को अब खाली पेट सफर नहीं करना होगा और उनका सफर भी आसानी से कट जाएगा। अगर आप भी रेल की यात्रा करने जा रहे हैं तो निश्चिन्त हो जाइए। आइए जानते हैं कि कैसे मिल रहा है रेल में पका हुआ भोजन....

IRCTC now passengers will get food as per their choice Indian railways is going to start this service
रेल में यात्रियों को मिलेगा मनपसंद खाना - फोटो : istock
रेलवे ने दिए निर्देश
 

रेलवे ने भारतीय रेलवे खानपान एंड पर्यटन निगम IRCTC को दोबारा रेल में कुक्ड फूड की सेवा को बहाल करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ पहले से मिलने वाली रेल सेवा में यात्री रेडी टू ईट भोजन का भी आनंद लेते रहेंगे। रेलवे ने कहा है कि अब जब सामान्य ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है तो ये सेवा भी शुरू कर दी गई है। इस सेवा से रेल यात्रियों की आवश्यकताओं की भी पूर्ति होगी।

IRCTC now passengers will get food as per their choice Indian railways is going to start this service
रेल में यात्रियों को मिलेगा मनपसंद खाना - फोटो : Istock
क्या है रेडी टू ईट फूड
  • अभी तक ट्रेनों में जो खाना परोसा जा रहा है वो रेडी टू ईट है।
  • ये खाना पहले से तैयार होता है बस इससे गर्म पानी में कुछ देर के लिए रखना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC now passengers will get food as per their choice Indian railways is going to start this service
रेल में यात्रियों को मिलेगा मनपसंद खाना - फोटो : iStock
  • उसके बाद इसे खाया जा सकता है।
  • इनमें नूडल्स, बिरयानी, उपमा, सूप और राजमा चावल जैसे फूड शामिल हैं।
विज्ञापन
IRCTC now passengers will get food as per their choice Indian railways is going to start this service
रेल में यात्रियों को मिलेगा मनपसंद खाना - फोटो : iStock
  • अब जब ये सेवा शुरू हो गई है तो यात्रियों को ट्रेन में ही गर्मागर्म खाना मिलेगा।
  • इससे यात्रियों को अपनी मनपसंद का फूड एन्जॉय करने को मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed