फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day 2025: महिलाओं को बेहद पसंद हैं दिल्ली की ये जगहें, महिला दिवस पर घूम आएं

Fri, 07 Mar 2025 11:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 07 Mar 2025 11:27 AM IST
सार

शॉपिंग हो, कैफे में बैठकर आराम करना हो या ऐतिहासिक स्थल घूमना हो, ये जगहें महिलाओं के बीच लोकप्रिय हैं। यदि आप दिल्ली में हैं तो महिलाओं को इन जगहों पर जरूर घूमने जाना चाहिए।

विज्ञापन
International Women's Day 2025 Celebration in Delhi Best Places To Visit in Delhi With Your Female Friends
दिल्ली में महिलाओं की पसंदीदा जगहें - फोटो : Istock

International Women's Day 2025 Celebration in Delhi: हर साल महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। इस बार  महिला दिवस वीकेंड (शनिवार) को मनाया जा रहा है। ऐसे में महिला मित्रों, परिवार की महिलाओं या पार्टनर को खास महसूस कराने का मौका भी मिल रही है। ये दिन महिलाओं के नाम कर दें। अधिकतर महिलाओं को खरीदारी, घूमना-फिरना और लजीज व्यंजनों का स्वाद लेना पसंद होता है। महिला दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली की ऐसी ही जगहों का चयन करें जहां पहुंचकर महिलाएं खुश हो जाएं।



दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं, जहां महिलाओं की भीड़ हमेशा देखने को मिलती है। शॉपिंग हो, कैफे में बैठकर आराम करना हो या ऐतिहासिक स्थल घूमना हो, ये जगहें महिलाओं के बीच लोकप्रिय हैं। यदि आप दिल्ली में हैं तो महिलाओं को इन जगहों पर जरूर घूमने जाना चाहिए।

International Women's Day 2025 Celebration in Delhi Best Places To Visit in Delhi With Your Female Friends
सरोजिनी नगर मार्केट - फोटो : istock

सरोजिनी नगर मार्केट

दिल्ली में सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ सरोजिनी नगर मार्केट में दिखती है। यहां स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली शॉपिंग के लिए आ सकते हैं। सरोजिनी नगर बाजार दिल्ली की सबसे मशहूर स्ट्रीट शॉपिंग डेस्टिनेशन में से एक है। ट्रेंडी कपड़े, फुटवियर, एक्सेसरीज़ और पर्स यहां बेहद सस्ते दामों में मिलते हैं।  

International Women's Day 2025 Celebration in Delhi Best Places To Visit in Delhi With Your Female Friends
कनॉट प्लेस - फोटो : PTI

कनॉट प्लेस

सेलिब्रेशन के लिए कनॉट प्लेस भी बेस्ट विकल्प है। राजीव चौक के पास इस  स्थान पर कई ब्रांडेड स्टोर्स, कैफे और फूड जॉइंट्स मौजूद हैं। यहां के कैफे, पब, बुकस्टोर और स्ट्रीट शॉपिंग महिलाओं को बहुत पसंद आती है। खासकर शाम के समय यह जगह महिलाओं की पसंदीदा हैंगआउट डेस्टिनेशन होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women's Day 2025 Celebration in Delhi Best Places To Visit in Delhi With Your Female Friends
लोधी गार्डन (फाइल फोटो) - फोटो : iStock

लोधी गार्डन

शांति और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाना चाहती हैं तो लोधी गार्डन की ओर जाएं। फोटोग्राफी के लिए यह जगह महिलाओं की पसंदीदा है। इसके अलावा यहां सुबह की शुरुआत करके रिलैक्स महसूस कर सकते हैं। योग और वाॅक के जरिए स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकते हैं।

विज्ञापन
International Women's Day 2025 Celebration in Delhi Best Places To Visit in Delhi With Your Female Friends
दिल्ली हाट - फोटो : Adobe

दिल्ली हाट

आईएनए में दिल्ली हाट नाम की एक जगह है, जो हैंडीक्राफ्ट,ट्रेडिशनल ज्वेलरी और स्ट्रीट फूड के लिए लोकप्रिय है। यह महिलाओं की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है जहां उन्हें देश भर की पारंपरिक चीजें एक ही जगह पर मिलती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed