फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jungle Safari: ये हैं भारत के सबसे प्रसिद्ध जंगल सफारी, जहां देश विदेश से पर्यटक आते हैं घूमने

Thu, 21 Mar 2024 10:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 21 Mar 2024 10:28 AM IST
सार

सबसे पहला विश्व वन दिवस मार्च 2013 में मनाया गया था। इस बार वन दिवस के मौके पर आप भारत के प्रसिद्ध जंगलों को घूमने जा सकते हैं। इस लेख के जरिए भारत के मशहूर जंगलों की खासियत के बारे में जान लें।

विज्ञापन
International Day of Forests 2024 Amazing Wildlife Sanctuaries Of India Jungle Safari Tour Guide
Kaziranga National Park - फोटो : ANI

International Day of Forests 2024 भारत में कई बड़े घने और ऊंचे जंगल हैं, जो भारत को एक हरा भरा और सुंदर देश बनाते हैं। देश में सबसे ज्यादा जंगल का हिस्सा मिजोरम में है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में सबसे अधिक जंगल वाली भूमि है। देश के अलग अलग राज्यों में जंगल हैं, जो पर्यटकों के लिए घूमने हेतु खोला गया है। इसी माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी का आनंद लेने पहुंचे थे। प्राकृतिकता से प्यार है, और जानवरों के बीच कुछ वक्त हरे-भरे नजारों को देखते हुए बिताना चाहते हैं तो भारत के सबसे सुंदर और प्रसिद्ध जंगलों की सैर पर जा सकते हैँ। इंसानों को जंगलों के करीब लाने, उन्हें इन की सुंदरता और महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।



सबसे पहला विश्व वन दिवस 21 मार्च 2013 में मनाया गया था। इस बार वन दिवस के मौके पर आप भारत के प्रसिद्ध जंगलों को घूमने जा सकते हैं। इस लेख के जरिए भारत के मशहूर जंगलों की खासियत के बारे में जान लें।

International Day of Forests 2024 Amazing Wildlife Sanctuaries Of India Jungle Safari Tour Guide
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क - फोटो : iStock
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

जिम कार्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे मशहूर वाइल्ड लाइफ पार्क है। यह एशिया का पहला उद्यान है। यहां बाघों की कई प्रजातियां मिलती है। जिम कार्बेट घूमने जाना चाहते हैं तो बरसात को छोड़कर किसी भी मौसम में जा सकते हैं। मार्च से मई के महीने में जाना सबसे बेहतर है। जीप सफारी के दौरान आपको खुलेआम टाइगर घूमते हुए दिख जाएंगे। 
International Day of Forests 2024 Amazing Wildlife Sanctuaries Of India Jungle Safari Tour Guide
काजीरंगा में जीप सफारी के दौरान पीएम मोदी। - फोटो : ANI

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान विश्व में एक सींग वाले गैंडे के लिए लोकप्रिय है। यह राष्ट्रीय उद्यान असम का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है। असम में स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क में सेंट्रल कोहोरा रेंज है, जहां के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी की सवारी और जीप सफारी का लुत्फ उठाने का मौका मिलता है। अगर आप भी पीएम मोदी की तरह काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं और प्राकृतिकता के बीच एडवेंचर ट्रिप का आनंद लेना चाहते हैं तो असम यात्रा की योजना बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Day of Forests 2024 Amazing Wildlife Sanctuaries Of India Jungle Safari Tour Guide
सुंदरवन का जंगल - फोटो : pexel
सुंदरवन का जंगल, पश्चिम बंगाल 

सुंदरवन का जंगल पश्चिम बंगाल में स्थित है। सुंदर वन को भारत के सबसे बड़े और खतरनाक जंगल के रूप में जाना जाता है। भारत और बांग्लादेश दोनों देशों में यह जंगल पड़ता है। यह जंगल गंगा नदी के डेल्टा पर स्थित है। यह जंगल रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है, यहां खारे पानी के मगरमच्छ बहुत हैं। इस स्थान पर भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा, ब्रह्मपुत्र, पद्मा और मेघना जैसी नदियां आकर समुद्र में मिलती हैं।
विज्ञापन
International Day of Forests 2024 Amazing Wildlife Sanctuaries Of India Jungle Safari Tour Guide
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान - फोटो : PTI

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

मध्य प्रदेश अपने राष्ट्रीय पार्क और जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा ही एक मशहूर नेशनल पार्क है कान्हा राष्ट्रीय उद्यान। इसे साल 1955 में नेशनल पार्क का दर्जा मिला था। लगभग विलुप्त हो चुकी बारहसिंघा की प्रजातियां यहां देखने को मिल जाती है। जबलपुर कान्हा से 175 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये पार्क जबलपुर, खजुराहो, नागपुर, मुक्की और रायपुर से सड़क के माध्यम से सीधा जुड़ा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed