{"_id":"60215fff8ebc3e4a6021fc19","slug":"interesting-facts-about-kaziranga-national-park","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को कहते हैं 'गैंडे की भूमि', देखने लायक है यह जगह","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को कहते हैं 'गैंडे की भूमि', देखने लायक है यह जगह
भारत में राष्ट्रीय उद्यानों की कोई कमी नहीं है। यहां 100 से भी अधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं, जो दुनियाभर के लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। इन्हीं में से एक है काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, जिसे 'गैंडे की भूमि' भी कहा जाता है। दरअसल, यह उद्यान एक सींग वाले गैंडे के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में एक सींग वाले गैंडे की पूरी आबादी का 60 फीसदी से अधिक यहीं पर हैं। 430 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला यह उद्यान असम में स्थित है। यह असम का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान भी है। यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर घोषित किया गया है। घूमने के लिहाज से यह उद्यान बहुत ही शानदार है। यहां की हरियाली और तरह-तरह के पशु-पक्षी लोगों का मन मोह लेते हैं।
2 of 5
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में मौजूद हाथी
- फोटो : Facebook/Saevus Wildlife India LLP
काजीरंगा में विभिन्न प्रजातियों के बाज, चील और तोते आदि भी पाए जाते हैं। इसके अलावा यहां आपको हाथी से लेकर भारतीय भैंसें, हिरण, सांभर, भालू, बाघ, चीता, जंगली बिल्ली, हॉग बैजर, हुलॉक गिब्बन, भेड़िया, साही, अजगर और किंग कोबरा जैसे खतरनाक सांप भी देखने को मिल जाएंगे। सर्दियों में तो यहां साइबेरिया से भी कई पक्षी भी आते हैं।
3 of 5
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में मौजूद चाय का बागान
- फोटो : Facebook/Rohit Chadha
विशाल ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्राचीन मंदिरों, शुद्ध पानी के झरनों और हरे-भरे चाय के बागानों से घिरा हुआ है। इस उद्यान को भारतीय बाघों का घर भी कहा जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों को अलग ही आनंद की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
- फोटो : Facebook/People of Northeast India
काजीरंगा में पाई जाने वाली वनस्पति की समृद्ध विविधता भी यहां हर साल आने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। यहां सदाबहार वन पाए जाते हैं। साथ ही यहां पाई जाने वाली जलीय वनस्पति जैसे कमल, जलकुंभी और जल लिली आदि इस जगह के वातावरण को बेहद ही खूबसूरत बना देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
- फोटो : Facebook/Saevus Wildlife India LLP
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान गुवाहाटी से 250 किलोमीटर पूर्व और जोरहट से 97 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यहां से नजदीकी रेल सेवा 75 किलोमीटर दूर है। काजीरंगा जाने के लिए आपको नियमित रूप से चलने वाली राज्य सरकार की बसें भी मिल जाएंगी या फिर आप टैक्सी बुक करके भी आ सकते हैं। घूमने के शौकीन और पशु-पक्षियों के प्रेमी लोगों को यहां एक बार जरूर आना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।