आखिर घूमना-फिरना किसे अच्छा नहीं लगता? लोग घूमने पर हजारों-लाखों रूपये तक खर्च कर देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लंबे-चौड़े खर्च के बाद भी हम सही जगह पर अपना हॉलिडे नहीं मना पाते। ऐसे में मन में निराशा और उदासी रहती है। वहीं, कई बार घूमने के प्लान कैंसिल भी हो जाते हैं और वो भी इसलिए कि हम यही फैसला नहीं कर पाते कि आखिर घूमने कहां जाए। अगर आपके साथ भी ये सारी दिक्कत हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप घूम सकते हैं, और यकीन मानिए वहां जाकर आपका दिल खुश हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"60215ed78ebc3e4a14378ca9","slug":"this-place-is-very-special-for-holiday-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो ये जगह हैं बेहद खास, एक बार जरूर जाएं","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो ये जगह हैं बेहद खास, एक बार जरूर जाएं
Mon, 08 Feb 2021 09:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
शिमला जा सकते हैं आप
- हिमाचल प्रदेश हमेशा से ही पर्यटकों के लिए बेहद खास जगह रही है। ऐसे में आप हिमाचल की राजधानी शिमला जा सकते हैं। शिमला में आप मॉल रोड, बर्फबारी, शॉपिंग आदि का मजा ले सकते हैं। शिमला के पास ही कुफरी नाम की जगह है, जहां आप कई तरह एडवेंचर्स का मजा उठा सकते हैं। जिप लाइन, याक की सवारी, घोड़ों की सवारी, जीप की सैर, सेबों के बाग का आनंद ले सकते हैं। शिमला में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज (शिमला समझौता वाली जगह), आर्मी कैंप, चिड़ियाघर आदि जगहों पर भी घूम सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
नैनीताल भी है अच्छी जगह
- नैनीताल उत्तराखंड में स्थित है, और ये हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां आपको नौका विहार, नौकायन, पुराने मंदिर और विरासत भवन देखने को मिल जाएंगे। इनके अलावा आप यहां नैनी झील, नैनी पीकऔर स्नो व्यूप्वाइंट भी जा सकते हैं। यहां प्रकृति की खुबसूरती साफ देखी जा सकती है। साथ ही यहां का मौसम भी बेहद ही खूबसूरत रहता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है। नैनीताल की मॉल रोड से आप अपने और अपने परिवार के लिए काफी कुछ खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कोल्लम भी पर्यटकों की है पसंद
- जब बात साउथ की होती है, तो मन में कई अच्छे चित्र आते हैं। इन्हीं में से एक जगह है केरल। यहां हर साल ही काफी संख्या में लोग घूमने जाते हैं। यही नहीं, केरल प्री वेडिंग फोटोशूट और डेस्टिनेशन शादियों के लिए भी लोगों की पहली पसंद रहती है। केरल के कोल्लम आप घूमने जा सकते हैं। यहां आपको बीच, मैदान, उंची पहाड़ियों और अष्टमुदी झील समेत कई पर्यटन स्थल मिल जाएंगे। लोग इस जगह पर दूर-दूर से घूमने आते हैं। आप भी अपनी छुट्टियों में यहां जाकर मजे कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bhuntar Himachal Pradesh
- फोटो : istock
भुंतर भी जा सकते हैं
- भुंतर हिमाचल प्रदेश में स्थित है, और यहां हर साल लाखों पर्यटक पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। भुंतर अपनी विशेषता और अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। कुल्लू जिले में स्थित भुंतर जिले में लोग पहाड़ों के नजारे देखकर हैरान रह जाते हैं। ये जगह व्यास और पार्वती नदी के किनारे पर बसा है। यहां एक एयरपोर्ट भी है, जहां से आप मणिकर्ण और मनाली भी जा सकते हैं। यहां पहाड़, नदियां और घूमने के लिए कई अच्छे स्थान हैं। कुल मिलाकर अगर आप कहीं घूमने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए भुंतर सबसे अच्छी जगह हो सकती है।