Independence Day 2023: भारत के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक 15 अगस्त है। इस तारीख को भारत गुलामी की जंजीरों से आजाद हुआ था। देश को आजाद हुए 76 साल पूरे हो गए हैं और हर साल इस मौके पर पूरे भारत में जश्न का माहौल होता है। दिल्ली के लाल किले से लेकर राज्यों के हर शहर और गांवों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाता है।
Independence Day 2023: आपके शहर में भी मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस का जश्न, 15 अगस्त को करें इन जगहों का सैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्वजारोहण कार्यक्रम
आपके शहर में भी जगह-जगह पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन होता है। कॉलोनी, स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तरों, बाजारों या शहर के चौक में ध्वजारोहण कार्यक्रम होता है। आप इसमें से किसी भी जगह पर जाने का प्लान सकते हैं। सुबह की शुरुआत ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर करें
शहर की ऐतिहासिक जगह
क्या आपको अपने शहर के इतिहास के बारे में पता है? क्या आपको जानकारी है कि आपके शहर का स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में क्या योगदान था?, क्या आपके शहर से भी कोई वीर सपूत या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आंदोलन में शामिल हुआ था? अगर हां तो आप उनसे जुड़ी जगहों की सैर कर सकते हैं। उनके गांव, शहर में बने ऐतिहासिक स्थलों को घूमने जा सकते हैं।
स्कूल कार्यक्रम में हों शामिल
15 अगस्त के दिन स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम का आयोजन होता है। घर में अगर बच्चे हों तो उनके स्कूल जाएं और आजादी के जश्न में शामिल हों। अगर आपके घर के आसपास कोई स्कूल है तो वहां भी जा सकते हैं। ऐसे मौकों पर स्कूल बच्चों के साथ ही अभिभावकों और बहुत से लोगों के स्वागत के लिए खुला रहता है।
पार्क या शहर की सैर
शहर में अगर कोई पार्क या दार्शनिक स्थल है तो दोस्तों या बच्चों को लेकर वहां जा सकते हैं। उनके साथ वक्त बिताएं,बच्चों को आजादी के लिए हुए आंदोलनों की कहानी सुनाएं, शाम को शहर की सैर पर जा सकते हैं। 15 अगस्त के मौके पर देशभर के शहरों को तिरंगे के रंग की लाइटों से सजाया जाता है। तिरंगे के रंग से जगमगाते शहर का दृश्य बेहद मनमोहक लगता है, हर तरफ देशभक्ति की भावना को महसूस किया जा सकता है।