फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के प्रमुख देवी मंदिर, जहां एक बार चले जाने से भक्तों की मनोकामनाएं होती हैं पूरी

Fri, 25 Dec 2020 06:08 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 25 Dec 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
important goddess temples of India where wishes are fulfilled in hindi
यहां शक्ति पूज्यनीय हैं - फोटो : social media

भारत आस्था और विश्वास का देश है। यहां शक्ति पूज्यनीय हैं। देश में कई सारे देवी मंदिर हैं। कई सारे मंदिरों से जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं हैं। भक्त इन मंदिरों को चमत्कारी मानते हैं। विज्ञान के ऊपर यदि कुछ होता है तो वह है चमत्कार। कई लोगों का इन देवी मंदिरों से विश्वास इसलिए ही जुड़ा हुआ है क्योंकि उन्होंने अपनी आंखों से चमत्कार देखे हैं। देवी को हम मां के स्वरूप में पूजते हैं और जब हम मां से सच्चे मन से कुछ मांगते हैं तो वो हमारी इच्छाओं को जरूर पूरा करती हैं। देश के इन प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भी जब श्रद्धालु कुछ मांगते हैं तो उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। अगली स्लाइड्स से जानिए इन प्रमुख देवी मंदिरों की विशेषताएं। 

important goddess temples of India where wishes are fulfilled in hindi
मां कामाख्या - फोटो : अमर उजाला

कामाख्या देवी मंदिर
गुवाहटी के पश्चिम में नीलाचल पहाड़ी के मध्य में स्थित कामख्या देवी का मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां देवी को इच्छा की देवी भी कहा जाता है क्योंकि भक्तों का ऐसा मानना है कि देवी के दर्शन करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। देवी का रजस्वला धर्म को प्राप्त होना भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है और चट्टान रूपी योनि से होने वाले रक्तस्राव को देखने दूर-दूर से दर्शनार्थी यहां आते हैं। 

important goddess temples of India where wishes are fulfilled in hindi
करणी माता - फोटो : file photo

करणी माता मंदिर
राजस्थान के बीकानेर में स्थित करणी माता का मंदिर भी बेहद प्रसिद्ध है। यहां मंदिर में माता के साथ चूहे भी निवास करते हैं। पर्यटकों को यह आकर्षित करता है कि वर्तमान में मंदिर में लगभग 30,000 काले चूहे निवास करते हैं जो कि किसी भी दर्शनार्थी को परेशान नहीं करते हैं। मंदिर से जुड़ी यह मान्यता है कि जो लोग चूहों का जूठा प्रसाद खाते हैं, उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। मंदिर के भीतर संगमरमर की अद्भुत नक्काशी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
important goddess temples of India where wishes are fulfilled in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अंबा माता मंदिर
गुजरात के जुनागढ़ में स्थित अंबा माता मंदिर भी देवी दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में से एक है। कहा जाता है कि यहां देवी मां का ह्रदय गिरा था। यह मंदिर देश के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहां भक्तों में अधिकांश नवविवाहित अंबाजी का आशीर्वाद लेने आते हैं। यहां दर्शन करने से वैवाहिक जीवन खुशहाली के साथ बीतता है। मंदिर में शक्ति की ऊर्जा इस कदर महसूस होती है कि भक्तों के सारे दुख-दर्द यहां आने से मिट जाते हैं।

 

विज्ञापन
important goddess temples of India where wishes are fulfilled in hindi
मैहर माता - फोटो : social media
मैहर माता मंदिर
मध्यप्रदेश में स्थित मैहर माता का मंदिर इसलिए भी देश में इतना ज्यादा प्रसिद्ध है क्योंकि पूरे देश में मां शारदा के रूप में देवी का यह एकमात्र मंंदिर है। मंदिर सतना जिले के मैहर शहर में त्रिकुटी की सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। यहां सिर्फ नवरात्रि में ही नहीं बल्कि पूरे साल भक्तों की भीड़ लगी रहती है। कहा जाता है कि यह एक चमत्कारिक मंदिर है, जहां भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं इसलिए भक्तों की इस जगह से बहुत आस्था जुड़ी हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed