फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रा के दौरान अस्वस्थ हैं तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल

Thu, 28 Jan 2021 10:59 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 28 Jan 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
if you are unwell during travel then always remember this things
आप अपना ख्याल स्वयं रखें - फोटो : pixa

कई बार ऐसा होता है कि हम यात्रा कर रहे होते हैं लेकिन हमारी सेहत पूरी तरह से ठीक भी नहीं होती है। ग्रुप में यात्रा करने पर अक्सर यह समस्या निर्मित होती है कि पूरी योजना बनने पर हमारी यदि थोड़ी- बहुत तबियत बिगड़ जाती है तो हम यात्रा की योजना में परिवर्तन करने की बजाय, सभी की सहूलियत देखते हुए उसी स्थिति में यात्रा करने चले जाते हैं। कई बार हमारी सेहत हवा-पानी में बदलाव के कारण बेहतर हो जाती है तो कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि हमारी के कारण सहयात्रियों को भी परेशान होना पड़ता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपना ख्याल स्वयं रखें। अगली स्लाइड्स से जानिये किन बातों का ध्यान रखने से अस्वस्थ होने पर भी आपकी यात्रा में नहीं आएगी कोई बाधाएं। 





































 
if you are unwell during travel then always remember this things
अपने शहर से ही अतिरिक्त दवा ले लें - फोटो : Pixabay

अतिरिक्त दवाई साथ लें
यदि आप अस्वस्थ हैं तो सबसे पहले तो यात्रा पर जाने से पूर्व एकबार चिकित्सक को अवश्य दिखा देवें। चिकित्सक जो भी दवाई लिखते हैं, उन दवाओं की सूची को तो अपने साथ लेकर जरूर जाएं लेकिन साथ ही अपने शहर से ही अतिरिक्त दवा ले लें। यदि कोई दवा दो समय के लिए लेना है तो आप एहतियातन दो की बजाय चार के लिए लेकर जाएं। ऐसा करने से आप जहां जा रहे हैं, वहां आपको दवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

 

if you are unwell during travel then always remember this things
वे आपका पूरा ध्यान रखेंगे - फोटो : Pixabay

अपनी स्थिति स्पष्ट कर दें
आप जिन भी लोगों के साथ यात्रा के लिए जा रहे हैं, उन्हें पहले से ही अपनी सेहत के बारे में बता दें। ऐसा करने से उन्हें स्पष्ट रहेगा कि आपके प्रति उनका व्यवहार अभी किस प्रकार है। यदि लंबी दूर के लिए पैदल चलना होगा तो वे उस हिसाब से व्यवस्था करेंगे क्योंकि बिल्कुल संभव है कि यदि आप स्वस्थ होते तो कोई व्यवस्था ही नहीं करना होती। आप लोग हंसते- कूदते पैदल चलकर ही एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते लेकिन यदि उन्हें पता रहेगा तो वे आपका पूरा ध्यान रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
if you are unwell during travel then always remember this things
साफ जगह पर सादा खाना खायें - फोटो : सोशल मीडिया

खाने को लेकर रखें विशेष ध्यान
यदि आप अस्वस्थ हैं तो एक बार अच्छे से ध्यान कर लें कि डॉक्टर ने आपको किन चीजों का सेवन न करने को कहा है। यदि आप अपने साथ वालों का खाना या पसंद देखकर अपना खाना भी तय करेंगे तो पूरी संभावना है कि आपको परेशान होना पड़ सकता है इसलिए यदि सभी मसालेदार खाना भी खा रहे हैं तो स्वाद की बजाय आप अपनी सेहत को देखें और किसी साफ जगह पर सादा खाना खायें। 

विज्ञापन
if you are unwell during travel then always remember this things
उचित परामर्श ले सकेंगे - फोटो : iStock

ऑनलाइन जानकारी हो साथ
आजकल तो तकनीक ने हमारे लिए बहुत सारी चीजों को बहुत आसान कर दिया है। ऐसे में आप जिस भी जगह घूमने जा रहे हैं, वहां के लिए पता कर लें कि संबंधित समस्या के डॉक्टर कौन हैं? कहां पर उनका अस्पताल है? ऐसा करने से यदि कभी तबियत ज्यादा खराब होती है तो आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा बल्कि आप फटाफट सही चिकित्सक का उचित परामर्श ले सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed