फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजट में घूमें विश्व के यह खूबसूरत देश, नहीं होगी जेब खाली

Wed, 27 Jan 2021 05:43 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 27 Jan 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
travel this countries in budget in hindi
बजट ट्रिप करना आपके लिए रहेगा आसान - फोटो : Social Media

यदि आपकी विदेश घूमने की दिल से तमन्ना है लेकिन आपका बजट उतना नहीं है तो आप निराश न होइए, विदेश में कई सारी जगहें ऐसी हैं, जहां पर आप बजट में यात्रा कर सकते हैं। इन जगहों पर जाकर आपको आसानी से रहने- खाने की सुविधाएं बहुत कम दाम में मिल सकती हैं। इन देशों में देखने को बहुत कुछ है। प्राकृतिक सौंदर्य हो या ऐतिहासिक इमारतें, सबकुछ यहां पर आपको देखने को मिल सकेगी। अगली स्लाइड्स से जानिए किन देशों में इस वर्ष बजट ट्रिप करना आपके लिए रहेगा आसान। 

travel this countries in budget in hindi
कंबोडिया - फोटो : Social media

कंबोडिया
कंबोडिया में आपको सभ्यता, लजीज व्यंजन और रोचक अनुभवों की बहार मिलेगी। आप अंकोरवाट मंदिर जा सकते हैं, वहां पर आपको कम दामों में आसानी से कमरे मिल सकते हैं। आप आसानी से बस और नांव से यहां यात्रा कर सकते हैं। यहां का स्ट्रीट फूड भी बेहद लजीज होता है। आप आसानी से यहां घूमफिर सकते हैं। 

travel this countries in budget in hindi
क्योटो  - फोटो : अमर उजाला

क्योटो 
क्योटो में सफर करना बहुत ज्यादा महंगा नहीं होता है। क्योटो में जापान के बगीचे, बुद्ध मंदिर एवं अन्य मंदिर बहुत सुंदर हैं। जापान महंगी जगह है लेकिन क्योटो में आप आसानी से घूम सकते हैं। आप यहां सार्वजनिक परिवहन से आसानी से यात्रा कर सकते हैं और गेस्ट हाऊस में ठहरकर बहुत हद तक रूपये बचा सकते हैं। यहां पर कई सारे होस्टल भी हैं, जिनका किराया बहुत अधिक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
travel this countries in budget in hindi
जॉर्जिया - फोटो : social media

जॉर्जिया
जॉर्जिया में रहना- खाना इतना महंगा नहीं है पर घूमने के लिए यह छोटा सा देश बहुत खूबसूरत है। ऐतिहासिक दृष्टिकोण और पुरानी इमारतों के कारण यह देश और भी आकर्षक दिखाई पड़ता है। यहां की सुंदर-सुंदर पहाड़ियों को देखकर आपका मन और भी खुश हो जाएगा। शानदार नजारे देखते हुए आप आसानी से यहां ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। बजट में आप यहां बहुत कुछ कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
travel this countries in budget in hindi
फ्लोरिडा - फोटो : Social Media
टंपा
फ्लोरिडा की जब भी बात आती है तो लोग मियामी जाने के सपने सजाते हैं लेकिन यदि आपका बजट थोड़ा कम है। टंपा बीच के किनारे बसा एक शहर है। आराम से बीच पर आप बिना रूपये दिए बहुत देर तक बैठ सकते हैं। यहां कई सारे त्योहारों का आयोजन होता रहता है। चिड़ियाघर, बगीचा, एक्वेरियम आदि जगहों का भी शुल्क बहुत अधिक नहीं है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed