फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल की वादियों में बसी है अनोखी जगह खीरगंगा, जहां ऐसा लगता है मानो बह रही हो 'खीर'

Sun, 08 Sep 2019 10:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 08 Sep 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
how to reach kheerganga,himachal pradesh and Why was it named Kheerganga
- फोटो : pixa

हिमाचल की वादियों में इतने खूबसूरत रंग बिखरे हैं जिन्हें आप एक या दो बार में नहीं देख सकते। यहां पर जितनी बार सैर के लिए जाइए किसी न किसी नई और अद्भुत जगह के बारे में जानकारी मिलती है और अगली बार उस अनोखी जगह को देखने का वादा लिए आप चले आते हैं। ऐसी ही पहाड़ों की वादियों में बसे एक खूबसूरत घाटी के बारे में आज हम बताने जा रहे हैं। ये जगह मनोहारी दृश्यों के साथ ही लोगों के लिए धार्मिक आस्था का भी केंद्र है। आगे की स्लाइड में जाने कौन सी है वो जगह।


 
how to reach kheerganga,himachal pradesh and Why was it named Kheerganga
- फोटो : pixa
खीरगंगा
खीरगंगा समुद्र से 2960 मी ऊंचाई पर हिमाचल के पार्वती घाटी में बसा एक छोटा सा ट्रैक है। ट्रैकिंग और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर आपको 10 किमी लंबा ट्रैक का रास्ता चलना पड़ेगा। जो बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है।  

 
how to reach kheerganga,himachal pradesh and Why was it named Kheerganga
- फोटो : pixa
ट्रैकिंग का रास्ता

ट्रैकिंग का रास्ता बर्शेणी से शुरू होता है। यहां तक आने के लिए आपको साधन मिल जाएंगे लेकिन इसके बाद का दस किमी का रास्ता पैदल ही तय करना पड़ता है। इस ट्रैक पर कोई भी मानव बस्ती नहीं है और करीब चार किमी का लंबा जंगल भी है। लेकिन इन दुर्गम रास्तों से होकर जब आप ऊपर पहुंचते हैं तो वहां पर बना झरना आपकी रास्ते की सारी थकान को दूर कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to reach kheerganga,himachal pradesh and Why was it named Kheerganga
- फोटो : social media
गर्म पानी का कुंड

ट्रैक के रास्ते को पार करने के बाद यहां पर गर्म पानी का कुंड बना है। जिसके बारे में धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। कहते हैं कि सतयुग के समय में यहां पर खीर बहती थी लेकिन कलयुग में इस खीर को लेकर युद्ध न हो इसलिए परशुराम ने इस खीर को पानी में बदल दिया था। आज भी इस कुंड में कुछ मलाई जैसे टुकड़े नजर आते हैं। पास में ही मां पार्वती का मंदिर भी बना हुआ है। इस जगह को लेकर स्थानीय लोगों में बहुत आस्था है। कहते हैं इस पानी में नहाने से त्वचा से जुड़ी किसी तरह की बीमारी में आराम मिल जाता है।


 
विज्ञापन
how to reach kheerganga,himachal pradesh and Why was it named Kheerganga
- फोटो : pixa
और भी है बहुत कुछ

खीरगंगा में देखने के लिए बहुत सुंदर नजारे हैं। यहीं पर पास में ही पार्वती मां के बड़े पुत्र कार्तिकेय भगवान की गुफा बनी हुई है। कहते हैं कि इस गुफा में भगवान कार्तिकेय ने तपस्या की थी। इस जगह की जितनी ज्यादा धार्मिक मान्यता है उतनी ही सुंदर है यह जगह। आश्चर्य की बात यह है कि यहां पर बहुत से इजरायली पर्यटक आते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed