फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022 Shopping: होली पर करनी है खरीदारी, तो ये हैं दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट

Wed, 16 Mar 2022 06:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Mar 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
Holi 2022 Shopping Famous Market in Delhi Best For Holi Shopping For cheap price Products
दिल्ली की सस्ती बाजार - फोटो : Istock

होली आने वाली है। होली का त्योहार भारत में किसी उत्सव से कम नहीं होता, जहां लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और आस पड़ोसियों से मिलते हैं। होली की शुभकामनाएं देते हैं और एक दूसरे का मुंह मीठा कर रंग खेलते हैं। इस दौरान लोग लोग अपने घरों की साफ सफाई, सजावट, दोस्तों व करीबियों के लिए तोहफे और होली मिलन के मौके पर नए नए कपड़े पहनकर तैयार रहते हैं। इन सब तैयारियों के लिए काफी सारी शॉपिंग की जरूरत होती है। खरीदारी लोगों का मूड भी बेहतर करती हैं। लेकिन होली की उत्सुकता और खरीदारी की खुशी में अगर आप बजट से बाहर शॉपिंग कर लेते हैं तो बाद में घर का बजट बिगड़ सकता है। ऐसे में कम पैसों में लेटेस्ट और अच्छी चीजों की खरीदारी करनी है तो कुछ सस्ती और अच्छी बाजारों के बारे में जान लें। दिल्ली की सबसे सस्ती और ट्रेंडी सामान की मार्केट के बारे में जानकर इस होली यहां से करें खरीदारी।

Holi 2022 Shopping Famous Market in Delhi Best For Holi Shopping For cheap price Products
दिल्ली की सस्ती बाजार - फोटो : istock

पहाड़गंज

अगर आप थोक में सामान खरीदना चाहते हैं तो पहाड़गंज की बाजार जा सकते हैं। यहां आपको यूनिक और सस्ता सामान आसानी से मिल जाएगा। यह बाजार दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने है, जो रोजाना खुलता है। इस बाजार में आपको मोल भाव करने यानी बार्गेनिंग करने की जरूरत होती है।

Holi 2022 Shopping Famous Market in Delhi Best For Holi Shopping For cheap price Products
दिल्ली की सस्ती बाजार - फोटो : पीटीआई

सरोजनी नगर मार्केट

दिल्ली की सरोजिनी मार्केट सबसे सस्ती और मशहूर बाजारों में एक है। सरोजिनी में डिजाइनर कपड़ों को बेहद सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। लड़कियों के कपड़ों खरीदारी के लिए यह मार्केट बेस्ट है। यहां की दुकानें, स्टाॅल्स पर आपको हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे। हर मंगलवार को सरोजिनी में नया स्टॉक आता है। वहीं सोमवार को सरोजनी की बाजार बंद रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 Shopping Famous Market in Delhi Best For Holi Shopping For cheap price Products
delhi haat - फोटो : Instagram

दिल्ली हाट

अगर आप दिल्ली से शॉपिंग कर रहे हैं तो यहां के मशहूर दिल्ली हाट में साप्ताहिक विलेज मार्केट जा सकते हैं। इस बाजार में घर की सजावट के लिए हैंडीक्राफ्ट सामान मिल जाएगा। यहां आपको लेटेस्ट और ट्रेंडी सामान बजट में मिल सकता है।

विज्ञापन
Holi 2022 Shopping Famous Market in Delhi Best For Holi Shopping For cheap price Products
दिल्ली की सस्ती बाजार - फोटो : facebook

खान मार्केट

दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट में से खान मार्केट है। खान ज्यादातर चीजें फिक्स प्राइस में मिलती हैं लेकिन आपको अच्छा और एक दाम में सस्ता सामान मिल सकता है। कपड़ों से लेकर फर्नीचर तक के सारा सामान आप खान मार्केट से खरीद सकते हैं। खान मार्केट रविवार को बंद रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed