{"_id":"5e736e6b8ebc3e78bc6b6aee","slug":"himachal-pradesh-jawala-ji-temple-significance-importance-and-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत मेंं यहां पर है मां का पावन शक्ति पीठ, 9 दिव्य ज्योति जल रही हैं बिना तेल बाती के","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
भारत मेंं यहां पर है मां का पावन शक्ति पीठ, 9 दिव्य ज्योति जल रही हैं बिना तेल बाती के
Sat, 21 Mar 2020 09:20 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल का नाम जेेहन में आते ही वहां के खूबसूरत नजारें हमारे समक्ष आने लगते हैं। यहां की खूबसूरत वादियों का क्या कहना। आज हम आपको यहां पर स्थित मां के पावन घाम के बारें मेें बताने जा रहे हैं।माता ज्वाला देवी मंदिर देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों में से एक है और यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ भी है। ज्वाला देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। मंदिर कालीधार पहाड़ी के बीच में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भगवान विष्णु ने अपने चक्र से माता सती के शव के टुकडे किए थे, तब मां की जिह्वा यहां गिरी थी और यहां पर हर समय प्रज्वलित रहनी वाली ज्वाला, माता की जीभ को दर्शाती है।
भक्तों के अनुसार माता की महिमा अपरंपार है। यहां आने वाले सभी भक्तों की माता रानी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। ज्वाला देवी मंदिर में सदियों से प्राकृतिक रूप से 9 ज्वालाएं बिना तेल बाती के जल रही हैं। इन मंदिरों में मूर्तियां नहीं हैं, बल्कि ज्योति ही माता के रूप में हैं। मंदिर के गर्भगृह में ज्वाला को माता का स्वरूप मानकर पूजा जाता हैं।
9 ज्वालाएं मां के नौ रूपों को दर्शाती हैं।
- सबसे पहली ज्वाला महाकाली मां की है। मां अपने भक्तों को सभी तरह से निर्भीक और सुखी बना देती हैं। वे अपने भक्तों को सभी तरह की परेशानियों से बचाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरी ज्योति माता महामाया की है, जिन्हें भक्त मां अन्नपूर्णा भी बोलते है। मान्यता है कि जिस घर में अन्नपूर्णा देवी का आशीर्वाद होता हैं, उस घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं पड़ती।
विज्ञापन
- तीसरी ज्योति मां चंडी की है। मान्यता के अनुसार मां चंडी के आशीर्वाद से सभी शत्रुओं का नाश हो जाता है।