फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या के पास हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, रामलला के दर्शन के बाद घूम आएं

Mon, 22 Jan 2024 11:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 22 Jan 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
Hill Stations Near Ayodhya Ram Mandir Nearest Travel Places
Ayodhya - फोटो : Social Media

अयोध्या के श्री रामलला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा में देश की नामचीन हस्तियों के साथ ही 54 देशों के 100 प्रतिनिधि भी खास मेहमान होंगे। इसी के साथ पूरे अयोध्या नगरी का पुर्नउद्धार हो रहा है। इससे अयोध्या पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दूरदराज से लोग अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या में राम मंदिर के अलावा भी कई तीर्थ स्थल और ऐतिहासिक जगहें हैं, जिनका काफी महत्व है। हालांकि दूसरे राज्यों या विदेशों से आने वाले मेहमान अयोध्या के पास स्थित हिल स्टेशनों की सैर पर भी जा सकते हैं। अयोध्या राम मंदिर के करीब ही कुछ सुंदर हिल स्टेशन हैं, जहां आप परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।

Hill Stations Near Ayodhya Ram Mandir Nearest Travel Places
नैनी झील - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल

अयोध्या से नैनीताल की दूरी 532 किलोमीटर है। नैनीताल उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। नैनीताल ऊंचे पहाड़ों और मनमोहक झील-झरनों के बीच स्थित सुंदर हिल स्टेशन है, जिसकी खूबसूरती देवदार के पेड़ और घने हरे-भरे मैदान बढ़ाते हैं। नैनीताल में नैनी झील, नैना देवी मंदिर, केव गार्डन, टिफिन टॉप और हिमालयन व्यू पॉइंट घूम सकते हैं। यहां ट्रेकिंग के साथ पैराग्लाइडिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

Hill Stations Near Ayodhya Ram Mandir Nearest Travel Places
pokhra - फोटो : social media

पोखरा

करीब 352 किमी का समय तय करके अयोध्या से पोखरा पहुंच सकते हैं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन भारत के पड़ोसी देश नेपाल में स्थित है। इस मनमोहक हिल स्टेशन में प्राकृतिक सौंदर्य, मनमोहक झीलों, पर्वतीय चोटियों और शांतिपूर्ण वातावरण का लुत्फ उठा सकते हैं। पोखरा हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में प्रसिद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hill Stations Near Ayodhya Ram Mandir Nearest Travel Places
bharatpur - फोटो : Social Media

भरतपुर

भरतपुर भी नेपाल का एक खूबसूरत शहर है, जो कि अयोध्या से 306 किमी दूर है। भरतपुर चारों साइड से पहाड़ों से घिरा हुआ हिल स्टेशन है। भरतपुर काठमांडू और पोखरा के बाद नेपाल का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इस शहर से कुछ दूरी पर चितवन नेशनल पार्क स्थित है, जहां आप जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही बीस हजारी लेक, देवघाट धाम और शिवा घाट जगहों को घूम सकते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed