फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली वाले भी नहीं जानते राजधानी की इन 5 जगहों के बारे में, क्या आपने देखी हैं ये?

Tue, 19 Nov 2019 03:11 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Tue, 19 Nov 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
hidden unexplored tourist places in delhi
लाल किला - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली शहर ऐतिहासिक धरोहरों का शहर है। पूरी दुनिया भर में मशहूर दिल्ली में बहुत सी ऐतिहासिक इमारतें हैं। आप इस शहर के रहने वाले हों या न हों, काफी कम लोगों ने ही दिल्ली के सभी ऐतिहासिक स्थानों की सैर की होगी। खास बात तो ये है कि मूल रूप से दिल्ली के होते हुए भी आप इन पांच ऐतिहासिक स्थानों के विषय में नहीं जानते होंगे। तो इस वीकेंड समय निकालकर घूम लीजिए ये खास ऐतिहासिक स्थल। 
hidden unexplored tourist places in delhi
Qila rai pithora - फोटो : Social Media
किला राय पिथौरा  
पृथ्वी राज चौहान द्वारा बनवाए गए इस किले को किला राय पिथौरा के नाम से भी जाना जाता है। महरौली के पास बने इस किले को 11वीं शताब्दी में गया था, जिसके अंदर पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा भी देखी जा सकती है। किले की हालत देखते हुए, इसे हेरिटेज पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।
hidden unexplored tourist places in delhi
Rajiya deen - फोटो : Social Media
रजिया-अल-दीन मकबरा   
दिल्ली की पहली बहादुर महिला शासक रजिया बेगम सुल्तान का मकबरा दिल्ली में एक रहस्य की तरह है। तुर्कमान गेट के पास स्थित रजिया सुल्तान की क्रब गुमनाम चीजों की तरह है। माना जाता है कि रजिया सुल्तान को उनके पति अल्तुनिया की सेना ने बगावत कर उन्हें यहीं मार गिराया था, जिसके बाद रजिया को यहीं दफ्न कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
hidden unexplored tourist places in delhi
Iltutmish - फोटो : Social Media
इल्तुतमिश का मकबरा 
कुतुबमीनार स्थित प्राचीन दिल्ली की ये  क्रब, सादगी और वास्तुकला के लिए जानी जाती है। काफी लोगों को इसके बारे में इसलिए भी पता नहीं है, क्योंकि कुछ साल पहले ही इसे पर्यटकों के लिए खोला गया है। अगर आपको इतिहास में दिलचस्पी है, तो यहां जाकर अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
hidden unexplored tourist places in delhi
gandhak ki baoli - फोटो : Social Media
गंधक की बावली 
गंधक की बावली का निर्माण 13वीं शताब्दी में कराया गया था। महरौली स्थित ये बावली शहर का सबसे पुराना और बड़ा कुआं है। कुएं में सल्फर मिले होने की वजह से इसमें गंध आती है। प्राचीन समय से ही कुएं के पानी को काफी गुणकारी माना जाता है और इसे बनाने का श्रेय इल्तुतमिश को जाता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed