दफ्तर के काम की थकान में राहत पाने के लिए हर कोई घूमने का प्लान बनाता है। बस अंतर ये है कि किसी को बेहद शांत जगह पर जाने का शौक होता है, जहां पर वो शांति के पल बिता सके और कुछ को मस्ती भरे एडवेंचर करने का शौक होता है। ऐसे में अगर आप भी एडवेंचर का शौक रखते हैं तो आपके लिए कई ऐसी जगह हैं, जहां जाकर आप अपनी दिल की इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं, और वो भी बेहद कम बजट में। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां जाकर आप रोमाचंकारी अनुभव ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में।
{"_id":"6023a6ff8ebc3e26bd0519c7","slug":"adventure-enthusiasts-can-visit-these-special-places","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर रखते हैं एडवेंचर का शौक, तो ये खास जगह हैं आपके लिए, एक बार जरूर जाएं","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अगर रखते हैं एडवेंचर का शौक, तो ये खास जगह हैं आपके लिए, एक बार जरूर जाएं
Wed, 10 Feb 2021 03:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 10 Feb 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
visapur fort
- फोटो : istock
विसापूर
- विसापूर काफी संख्या में हर साल ही लोग पहुंचते हैं, और यहां एडवेंचर करते हैं। ये जगह पुणे से 78 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस किले की चोटी पर पहुंचने के लिए लोहगढ़ के बाद वाला रास्ता थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन यहां आपको खूब मजा आ सकता है। इस चोटी पर कई वाटरफॉल्स भी हैं। बरसात के दिनों में ये जगह देखने लायक होती है। यहां के नजारे हर किसी को अपनी ओर खींचते हैं। विसापूर किले से पुणे-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग का दृश्य देखने लायक होता है।
rajgarh fort
- फोटो : istock
राजगढ़
- आप कई ऐसे किले गए होंगे, जहां जाकर आपका दिल खुश हो गया होगा और आप वहां के नजारे देखते रह गए होंगे। ऐसी ही एक जगह है राजगढ़। इतिहासकारों के मुताबिक, एक वक्त ये राजगढ़ मराठा साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। राजगढ़ जाने के लिए आपको पुणे से 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। बरसात के दिनों में यहां ट्रैकिंग की जाती है, जो किसी भी एडेंवचर से कम नहीं है। यहां लोग देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rajmachi fort
- फोटो : istock
राजमाची
- आप लोनावला घूमने तो गए ही होंगे। घूमने के मामले में पर्यटकों की ये पहली पसंद रहती है। यहां हर साल काफी संख्या में दूर-दराज से पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप कभी राजमाची गए हो? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि ये एक किला है और ये लोनावला के काफी पास स्थित है। यहां से सह्याद्रि सीमा और शिरोटा जलप्रपात को आसानी से देख सकते हैं। यहां ट्रैकिंग भी होती है, जो कि यहां बेहद आसान है। यहां रास्ते में दो गुफाएं हैं, जहां से होकर आप 40 मिनट में किले की चोटी तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
हरिश्चंद्रगढ़
- पुणे से अगर आप हरिश्चंद्रगढ़ जा रहे हैं, तो यहां से इसकी दूरी 118 किलोमीटर है। ये एक ऐसा किला है जो जंगल में स्थित है। यहां जाने के लिए पांच अलग-अलग रास्ते हैं, जहां से गुजरकर किले की चोटी तक पहुंचा जा सकता है। किले की चोटी पर जाना एक तरह का एडेंवचर ही है। हालांकि, किले की चोटी तक पहुचने में काफी लंबा समय लगता है। वहीं, अगर आप चोटी पर जा रहे हैं, तो इसके लिए सबसे सही समय सूर्यास्त का माना जाता है, क्योंकि उस वक्त यहां से सूर्यास्त देखने का अपना ही अलग मजा है।