{"_id":"6051df348ebc3e8d195ac27c","slug":"happy-holi-2021-hampi-is-best-place-for-holi-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2021: कर्नाटक का ये है वो अनूठा शहर, जहां होती है त्योहार की अलग धूम, देश ही नहीं विदेश से भी आते हैं लोग","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Holi 2021: कर्नाटक का ये है वो अनूठा शहर, जहां होती है त्योहार की अलग धूम, देश ही नहीं विदेश से भी आते हैं लोग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
होली 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली का त्योहार आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोग इस त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कहीं इस दिन बनने वाले पकवानों की तैयारी चल रही है, तो कहीं रंगों की खरीदारी चल रही है। होली के त्योहार में काफी उत्साह देखा जाता है। हर कोई इस दिन को यादगार बनाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, जहां कई लोग होली घर पर ही मनाते हैं, तो कई लोग नई-नई जगहों का रुख करते हैं। ऐसे में अगर आप भी होली बाहर मनाते हैं, तो हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं। जहां आप होली का त्योहार अपनों के संग मना सकते हैं।
2 of 5
होली 2021 Hampi
- फोटो : istock
दरअसल, जिस जगह की हम बात कर रहे हैं, वो है कर्नाटक राज्य में स्थित हंपी। हर साल घूमने के लिहाज से तो यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, साथ ही होली के मौके पर भी यहां काफी संख्या में लोग आते हैं और बड़े प्यार और उत्साह के साथ होली खेलते हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं बाहर होली खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो आप हंपी जा सकते हैं।
3 of 5
होली 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
यहां आपको बता दें कि हंपी में होली का त्योहार दो दिन तक मनाया जाता है। इस दिन यहां स्थानीय लोग अपनी-अपनी गलियों में या किसी एक स्थान पर एकत्रित होकर होली खेलते हैं। जहां उनके साथ बाहर से आए सैलानी भी शामिल हो जाते हैं और होली के रंगों में सराबोर हो जाते हैं। इस दिन यहां लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं, नाचते-गाते हैं और जुलूस भी निकालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
होली 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
हंपी की होली काफी ज्यादा मशहूर है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग इस होली उत्सव में शामिल होते हैं और इस त्योहार पर जमकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। यहां पहले लोग दिनभर होली खेलते हैं और फिर उसके बाद तुंगभद्रा नदी और इससे निकली सहायक नहरों में नहाने जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
होली 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बात करें कि आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं, तो आप वैसे तो हवाई जहाज के जरिए भी यहां पहुंच सकते हैं। वहीं, अगर आप ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं, तो आप ट्रेन से भी यहां जा सकते हैं। जो लोग हंपी के आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं, वो लोग यहां अपनी-अपनी गाड़ियों से भी पहुंचते हैं और यहां होली का त्योहार अपनों के संग मनाते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।