फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Holi 2021: होली को बनाना चाहते हैं यादगार, तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं आप

Thu, 18 Mar 2021 09:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Mar 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
Happy Holi 2021 best places for holi festival in india
happy holi 2021 - फोटो : istock

मार्च का महीना कई मायनों में भारतवासियों के लिए खास होता है। एक तो इस महीने में सर्दी जाने लगती है और गर्मियां आने लगती है, तो दूसरा इसी महीने होली का त्योहार भी आता है। इस दिन दोस्त हो या दुश्मन हर कोई एक-दूसरे से मिलता है, रंग-गुलाल लगाता है और स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद लेता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो घर की जगह होली फेस्टिवल्स में जाना पसंद करते हैं। हर साल ये लोग अलग-अलग जगहों पर जाते हैं और होली का त्योहार मनाते हैं। ऐसे में इस होली आप भी नई जगह पर जा सकते हैं, तो चलिए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप परिवार या दोस्तों संग होली खेलने जा सकते हैं।

Happy Holi 2021 best places for holi festival in india
happy holi 2021 assam - फोटो : istock

असम

  • असम में दो दिनों तक होली का त्योहार मनाया जाता है, जिसे डोल जात्रा के रूप में जाना जाता है। यहां होली बिल्कुल उत्तर भारत की तरह ही मनाई जाती है। जैसे उत्तर भारत में पहले दिन होलिका दहन किया जाता है, ठीक वैसे ही असम में पहले दिन मिट्टी की झोपड़ी जलाते हैं। जबकि दूसरे दिन यहां भी रंगों की होली खेली जाती है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग होली खेलने पहुंचते हैं।
Happy Holi 2021 best places for holi festival in india
happy holi 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मणिपुर

  • अगर आप इस बार घर से दूर कहीं अच्छी जगह पर होली मनाने की सोच रहे हैं, तो फिर आप मणिपुर जा सकते हैं। यहां योसंग त्योहार और होली का उत्सव छह दिनों तक चलता है। यहां खाने-पीने के कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन आपको मिल सकते हैं। काफी संख्या में लोग होली मनाने हर साल यहां जाते हैं, और जमकर एंजॉय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Holi 2021 best places for holi festival in india
kolam kerala - फोटो : istock

केरल

  • केरल का नाम सुनते ही आंखों के सामने सुंदर दृश्य, शानदार बीच जैसे नजारे आने लगते हैं। लेकिन इसके अलावा केरल अपनी होली के लिए भी जाना जाता है। यहां हर साल बड़ी ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाता है। केरल में होली को मंजुल कुली और उक्कुली के रूप में जाना जाता है। यहां जाकर आप होली का नया अनुभव ले सकते हैं।
विज्ञापन
Happy Holi 2021 best places for holi festival in india
happy holi 2021 Hampi Holi Celebration - फोटो : istock

कर्नाटक

  • जिस तरह घूमने के लिहाज से कर्नाटक काफी सही जगह है। ठीक वैसे ही होली का त्योहार मनाने के लिए भी ये जगह काफी सही है। यहां वैसे तो सभी जगह पर होली बेहद खास तरीके से मनाई जाती है, लेकिन हंपी की होली यहां सबसे अलग और खास होती है। हंपी में भी होली का त्योहार दो दिन तक मनाया जाता है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग इस होली उत्सव में शामिल होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed