शहरों में जिंदगी काफी रफ्तार से चलती है। यहां किसी के पास किसी और के लिए बिल्कुल भी समय नहीं होता। हर कोई अपनी जिंदगी में काफी व्यस्त होता है। वहीं, काम की टेंशन, दिनभर भागदौड़, कई तरह की दिक्कतों से छुटकारा लेने के लिए लोग घूमने का प्लान करते हैं। बात जब भी घूमने की आती है तो लोग पहाड़ों का रुख ज्यादा करते हैं, क्योंक यहां के अद्भुत नजारे देखकर हर किसी की थकान मिट जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ सुकूल के पल बिताने के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको उत्तराखंड की कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।
{"_id":"60509bdc8ebc3e8d03345641","slug":"best-holiday-destinations-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कम बजट में लेना है छुट्टियों का मजा, तो उत्तराखंड की इन जगहों पर जा सकते हैं आप","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
कम बजट में लेना है छुट्टियों का मजा, तो उत्तराखंड की इन जगहों पर जा सकते हैं आप
Tue, 16 Mar 2021 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 16 Mar 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्फ कोर्स, रानीखेत
- फोटो : Facebook/Exotic Uttarakhand
रानीखेत
- उत्तराखंड की कई प्यारी जगहों में से एक है रानीखेत। कहा जाता है कि राजा सुधादेव ने अपनी रानी पद्मिनी के लिए यहां एक महल बनवाकर उनका दिल जीत लिया था, जिसके बाद कुमाऊं की इस रानी के नाम पर ही यहां का नाम पड़ा। आपको बता दें कि रानीखेत भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्यालय है। सुबह हो या शाम, छावनी के आसपास सैर करने का अपना अलग मजा है। रानीखेत के सेब काफी प्रसिद्ध है और यहां एक गोल्फ कोर्स भी है।
jim corbett national park
- फोटो : istock
रामनगर
- उत्तराखंड के कुमांऊ क्षेत्र और नैनीताल जिले में बसा रामनगर काफी प्यारा है। यहां जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क है, जहां हर साल काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और यहां का लुफ्त उठाते हैं। इसके अलावा यहां आप गिरिजा देवी मंदिर और सीताबनी मंदिर भी जा सकते हैं। रामनगर लीची की खेती के लिए जाना जाता है। यहां का मौसम भी कुल मिलाकर अच्छा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
घंगारिया
- उत्तराखंड के चमोली जिले में घंगारिया बसा हुआ है। अगर आपको घंगारिया पहुंचना है, तो इसके लिए आपको गोविंद घाट से 13 किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी पड़ती है और तब जाकर आप पुष्पावती और हेमगंगा नदियों के संगम पर स्थित घंगारिया पहुंच पाते हैं। यहां आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां रहने के लिए अच्छे होटल और खाने के लिए अच्छा खाना मिल जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
चौकोरी
- अगर आप उत्तराखंड में स्थित नैनीताल गए हैं, तो यहां से लगभग 173 किलोमटीर की दूर तय तक आप चौकोरी पहुंच सकते हैं। यहां कुदरत के कई अनोखे नजारे तो आप देख ही सकते हैं, साथ ही यहां से नंदा देवी और पंचचूली चोटियों के भव्य नजारे देखने को मिलते हैं। यहां घने जंगल हैं और साथ ही चाय के बागान भी हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, और नए शादीशुदा जोड़े हनीमून के लिए पहुंचते हैं।