फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh chaturthi 2019: भारत के दस बड़े गणपति मंदिर,जहां बॉलीवुड स्टार भी जाते हैं मत्था टेकने

Mon, 02 Sep 2019 07:09 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 02 Sep 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
Ganesh chaturthi 2019: Ten Famous And Ancient Ganesh Temple in India
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

2 सितंबर से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू हो रहा है। भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को श्री गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन को गणपति के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भारत में भगवान गणेश के मंदिर के रूप में सिद्धिविनायक मंदिर ज्यादा प्रसिद्ध है लेकिन इसके अलावा भी बहुत से प्राचीन मंदिर हैं जिन पर भक्तों का अटूट विश्वास हैं। इन मंदिरों में दर्शन मात्र से ही भक्तों के कष्टों का निवारण हो जाता है। इन मंदिरों में भी गणेश चतुर्थी की बहुत ही अद्भुत छटा होती है तो इस बार गणेश उत्सव पर आप इन मंदिरों के दर्शन के लिए जरूर जाएं। तो आइए जानते हैं वो कौन से मंदिर हैं।




इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व् बाधाओं पर विजय पाएं : 2-सितम्बर-2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
 

Ganesh chaturthi 2019: Ten Famous And Ancient Ganesh Temple in India
- फोटो : social media
श्री सिद्धिविनायक मंदिर

गणपति के प्रसिद्ध मंदिरों में इस मंदिर का नाम सबसे पहले आता है। यह मंदिर मुंबई में स्थित है। कहा जाता है कि इस मंदिर को एक निसंतान महिला ने बनवाया था। इस मंदिर में माथा टेकने बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी आते हैं। 


 
Ganesh chaturthi 2019: Ten Famous And Ancient Ganesh Temple in India
- फोटो : pixa
श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर

गणपति बप्पा का यह मंदिर पुणे में बना हुआ है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर के बाद भक्तों की आस्था इस मंदिर में बहुत है। इस मंदिर के ट्रस्ट को देश के सबसे अमीर ट्रस्ट का खिताब हासिल है। कहा जाता है कि कई साल पहले श्रीमंत दगडूशेठ और उनकी पत्नी लक्ष्मीबाई ने अपना इकलौता बेटा प्लेग में खो दिया था। जिसके बाद दोनों ने इस गणेश मूर्ति की स्थापना यहां करवाई थी। जिसके बाद अब हर साल ना केवल श्री दगडूशेठ का परिवार बल्कि आसपास के सभी लोग बड़े जोश के साथ यहां गणेशोत्सव मनाते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh chaturthi 2019: Ten Famous And Ancient Ganesh Temple in India
- फोटो : social media

कनिपकम विनायक मंदिर चित्तूर

विघ्नहर्ता गणपति का यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर में है। माना जाता है कि यहां मौजूद गणपति अपने भक्तों के सारे पाप हर लेते हैं।विनायक के इस मंदिर की खासियत यह है कि ये विशाल मंदिर नदी के बीचों बीच बना हुआ है। इस मंदिर की स्थापना 11वीं सदी में चोल राजा कुलोतुंग चोल प्रथम ने की थी।जिसका विस्तार बाद में 1336 में विजयनगर साम्राज्य में किया गया। 

 
विज्ञापन
Ganesh chaturthi 2019: Ten Famous And Ancient Ganesh Temple in India
- फोटो : social media
मनकुला विनायक मंदिर, पुडुचेरी 

मंदिर का इतिहास पुडुचेरी में फ्रेंच लोगों के आने के साल 1666 से भी पहले का है। शास्त्रों में गणेश के कुल 16 रूपों की चर्चा की गई है। इनमें पुडुचेरी के गणपति जिनका मुख सागर की तरफ है उन्हें भुवनेश्वर गणपति कहा गया है।तमिल में मनल का मतलब बालू और कुलन का मतलब सरोवर से है। किसी जमाने में यहां गणेश मूर्ति के आसपास बालू ही बालू था। इसलिए लोग इन्हें मनकुला विनयागर पुकारने लगे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed