फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफर के खूबसूरत नजारों के साथ लेना है लग्जरी का एहसास तो एक बार इन ट्रेनों की सवारी जरूर करें

Sun, 01 Sep 2019 08:27 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 01 Sep 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
travel in five luxurious train in india
- फोटो : pixa
ट्रेन का नाम सुनकर ही हम सबके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती हैं। आखिर, यह मुस्कान कई खूबसूरत नजारों की गवाह जो होती हैं। हम सभी को सफर करने का शौक होता हैं और किसी ने कहा भी हैं जिंदगी एक सफर है सुहाना। इसी जिंदगी के सफर को सुहाना बनाने के लिए हम ट्रेन से सफर करते हैं। अगर आप ट्रेन के सबसे हसीन एहसास से रुबरु होना चाहते हैं तो आज हम आपको भारत की सबसे बेहतरीन ट्रेन से रुबरु कराने जा रहें हैं। इन ट्रेन में सफर करके आपको पूर्ण आनंद की प्राप्ति होगी। 



 
travel in five luxurious train in india
- फोटो : pixa
द डेजर्ट क्वीन (जोधपुर-जैसलमेर)

अगर आप चाहते हैं कि आप एक लक्जरी सफर तय करें तो, रेगिस्तान की रानी पर रेगिस्तान सफारी के लिए जाएं। यह लक्ज़री ट्रेन नीले शहर जोधपुर से स्वर्ण शहर जैसलमेर तक चलती है। जब आप इस ट्रेन में सवार होते हैं, तो आपको एक गिलास लक्स वाइन, एक फैंसी खाने और एक सॉफ्ट बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ आपके सफर को और सुहाना बना देगी। ट्रेन से बाहर देखने पर आपको चमचमाती रेत ही रेत नजर आएगी। यह नजारा आपको बेहद पंसद आएगा। 


 
travel in five luxurious train in india
- फोटो : pixa
द हिमालय क्वीन (कालका-शिमला)

अगर आप प्रकृति की सुंदरता से रुबरु होना चाहते हैं हो यह ट्रेन आपके लिए एक दम सही हैं। इस ट्रेन में सफर करने के बाद आप प्रकृति द्वारा बनायी गयी तमाम खूबसूरत चीजों से रुबरु होंगे। हिमालयन क्वीन टॉय ट्रेन  चीड़ के जंगलों, बहती हुई नदियों और रंगीन घास के मैदानों से होकर गुजरती है। इस रास्ते में आपको चीड़, देवदार जैसे पेड़ो को देखने का मौका मिलेगा। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि यह ट्रेन आपको जन्नत का हसीन सफर कराएगी।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन
travel in five luxurious train in india
- फोटो : pixa
पैलेस ऑन व्हील्स (राजस्थान टूर) 

इस ट्रेन की तारीफ में जितने कसीदे पढ़े जाये उतने कम हैं। इस ट्रेन की लोकप्रियता इस हद तक हैं कि भारत का लगभग हर जागरूक व्यक्ति द पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन को जानता होगा। यह भारत की सबसे लक्जरी ट्रेनों में से एक हैं। इस लक्जरी ट्रेन में सफर के लिए बेंचमार्क निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन लगभग 35 वर्ष पुरानी हैं लेकिन आज भी यह दुनियी की लक्जरी ट्रेनों की लिस्ट में शामिल हैं। 


 
विज्ञापन
travel in five luxurious train in india
- फोटो : pixa
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (जलपाईगुड़ी-दार्जिलिंग)

क्या आपने कभी परिणीता और बर्फी में उस छुक-छुक, अच्छी दिखने वाली ट्रेन में चाय की पहाड़ियों की सैर के बारे में कल्पना की हैं? अगर इसका जवाब हाँ है तो आपके लिए यह दार्जिलिंग हिमालयन ट्रेन एक बेहद शानदार सफर का एहसास दिलाएगी । यह ट्रेन आपको दूसरी दुनिया के सफर पर ले जा सकती हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed