फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day 2024: पिता संग बच्चे इन जगहों पर मनाएं फादर्स डे, मज़ा हो जाएगा दोगुना

Sun, 16 Jun 2024 09:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 16 Jun 2024 09:19 AM IST
सार

यहां फादर्स डे मनाने के लिए कुछ ऐसी ही मजेदार और सुकून भरी जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां पिता और पुत्र या पुत्री अपने बचपन को दोबारा जी सकते हैं।

विज्ञापन
Father's Day 2024 Best Places To Celebrate Fathers Day With Kids And Family
फादर्स डे 2024 - फोटो : Istock

Best Places To Celebrate Fathers Day: जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 16 जून को मनाया जा रहा है। यह दिन पिता को समर्पित होता है। बच्चे और मां के रिश्ते को अटूट और सबसे पवित्र माना जाता है, हालांकि एक पिता के स्नेह, त्याग और समर्पण को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। फादर्स डे के जरिए पिता को उनके बलिदान, सख्ती के पीछे छुपी चिंता और स्नेह के लिए सम्मानित किया जाता है और पिता स्वरूप हर पुरुष को सम्मान दिया जाता है। 



फादर्स डे के मौके पर बच्चे अपने पिता को खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं। इसलिए पिता के लिए दावत का इंतजाम, तोहफे या कुछ ऐसा करते हैं जिससे उनकी भावनाओं को व्यक्त किया जा सके। इस बार फादर्स डे के अगले दिन ईद उल अजहा की छुट्टी है। ऐसे में आपको वीकेंड और त्योहार को मिलाकर दो से तीन दिन की छुट्टी मिल जाएगी। इस छुट्टी का लाभ उठाएं और पिता के साथ यादगार वक्त बिताने के लिए किसी खूबसूरत जगह की सैर पर निकल जाएं। 

यहां फादर्स डे मनाने के लिए कुछ ऐसी ही मजेदार और सुकून भरी जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां पिता और पुत्र या पुत्री अपने बचपन को दोबारा जी सकते हैं।

Father's Day 2024 Best Places To Celebrate Fathers Day With Kids And Family
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार

पापा के साथ आप रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। दिल्ली से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही हरिद्वार है, जहां आप माता पिता के साथ ड्राइव करके जा सकते हैं। इस तरह की ट्रिप बजट में भी होगी और मजेदार भी। गर्मी के मौसम में यहां गंगा किनारे शाम को सुकून से बैठकर बातें करें। गंगा के निर्मल और शीतल जल में डुबकी लगाएं। आसपास के पर्यटन स्थलों और मंदिरों की सैर करें।

Father's Day 2024 Best Places To Celebrate Fathers Day With Kids And Family
mussoorie - फोटो : istock

मसूरी

अगर आप किसी हिल स्टेशन जाना चाहते हैं तो मसूरी निकल जाएं। गर्मियों की छुट्टियां भी मना लेंगे और यहीं फादर्स डे भी सेलिब्रेट कर सकेंगे। मसूरी में कैंप्टिफाॅल, दलाई हिल्स, माल रोड, सुरकंडा माता मंदिर, धनौल्टी जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father's Day 2024 Best Places To Celebrate Fathers Day With Kids And Family
वाटर पार्क - फोटो : Instagram

एडवेंचर आयलैंड

अगर ज्यादा छुट्टियां नहीं हैं और शहर से बाहर नहीं जा सकते हैं तो अपने शहर के किसी वाटर पार्क या एडवेंचर आयलैंड जा सकते हैं। एडवेंचर आयलैंड में अलग-अलग तरह की राइड्स, स्लाइड्स और खाने-पीने का लुत्फ उठाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Father's Day 2024 Best Places To Celebrate Fathers Day With Kids And Family
नैनीताल में नौकायन करते सैलानी - फोटो : संवाद

नैनीताल 

पापा के साथ नैनीताल घूमने भी जा सकते हैं। दो दिन की छुट्टी में नैनीताल की सैर रोमांचक भी बनाई जा सकती है और मनोरंजक भी। नैनीताल जाने के लिए काठगोदाम से बस या टैक्सी मिल जाएगी। चाहें तो खुद ड्राइव करके रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। यहां शाम के वक्त पापा के साथ घूमने निकल जाएं और पापा को एक बार भी उनका और आपका बचपन याद दिला दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed