फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Ocean Day 2024: दुनिया में हैं कितने महासागर? तस्वीरें देखकर ही घूमने का होने लगेगा मन

Sat, 08 Jun 2024 10:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Jun 2024 10:10 AM IST
सार

दुनिया में कुल पांच महासागर हैं। प्रत्येक महासागर का अपना विशिष्ट स्थान और महत्व है। विश्व महासागर दिवस के मौके पर जानिए विश्व के पांच महासागरों के बारे में।

विज्ञापन
World Ocean Day 2024 how many oceans are in the world and their names And Location
प्रशांत महासागर - फोटो : Instagram

World Ocean Day 2024: विश्व महासागर दिवस हर साल 8 जून को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य महासागरों के महत्व को उजागर करना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। दुनिया में महासागर का महत्व काफी बड़ा है। पृथ्वी पर 70 फीसदी से अधिक महासागर हैं, जो कई आवश्यक संसाधन प्रदान करते हैं। महासागर भोजन, दवाओं के प्रमुख स्त्रोत और जीवमंडल का महत्वपूर्ण भाग है। इसलिए इनका संरक्षण बहुत जरूरी है। 



पहली बार विश्व महासागर दिवस का प्रस्ताव 8 जून 1992 को रियो डी जनेरियो में ग्लोबल फोरम में रखा गया था। हालांकि साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फैसला लिया कि 8 जून को 'विश्व महासागर दिवस' के रूप में नामित किया जाएगा। इसके बाद साल 2009 में पहली बार विश्व महासागर दिवस 'हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी' थीम के साथ मनाया गया। 

दुनिया में कुल पांच महासागर हैं। प्रत्येक महासागर का अपना विशिष्ट स्थान और महत्व है। विश्व महासागर दिवस के मौके पर जानिए विश्व के पांच महासागरों के बारे में।

प्रशांत महासागर

यह महासागर एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के बीच स्थित है। प्रशांत महासागर दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है, जो लगभग 63 मिलियन वर्ग मील क्षेत्रफल में फैला है।

World Ocean Day 2024 how many oceans are in the world and their names And Location
अटलांटिक महासागर - फोटो : instagram

अटलांटिक महासागर

अटलांटिक महासागर उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के बीच स्थित है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 106 वर्ग किलोमीटर है।

World Ocean Day 2024 how many oceans are in the world and their names And Location
भारतीय महासागर - फोटो : Instagram

भारतीय महासागर

यह महासागर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है, जो एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर द्वीपों के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 70 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Ocean Day 2024 how many oceans are in the world and their names And Location
दक्षिणी महासागर - फोटो : instagram

दक्षिण महासागर

दक्षिण महासागर को वर्ष 2000 में अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन ने आधिकारिक रूप से मान्यता दी। यह महासागर अंटार्कटिका के चारों ओर स्थित है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 20.8 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।

विज्ञापन
World Ocean Day 2024 how many oceans are in the world and their names And Location
आर्कटिक महासागर - फोटो : Instagram

आर्कटिक महासागर

दुनिया के पांच महासागर में सबसे छोटा आर्कटिक महासागर है, जो आर्कटिक क्षेत्र में उत्तरी ध्रुव के आसपास स्थित है और उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया से घिरा हुआ है। इस महासागर का क्षेत्रफल लगभग 14 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed