फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Famous Street Food: भारत के इन शहरों में मिलता है लजीज स्ट्रीट फूड, यहां जानें हर डिटेल

Sun, 29 Jan 2023 05:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 29 Jan 2023 05:05 PM IST
सार

भारत देश अपनी विविधता के लिए फेमस है। यहां हर प्रदेश की अपनी एक अलग खासियत है। प्रदेश के हिसाब से वहां का खान-पान भी अलग-अलग है। 

विज्ञापन
Famous Street Food: best street food of india in different cities
भारत के इन शहरों में मिलता है लजीज स्ट्रीट फूड - फोटो : Istock

Famous Street Food: भारत देश अपनी विविधता के लिए फेमस है। यहां हर प्रदेश की अपनी एक अलग खासियत है। प्रदेश के हिसाब से वहां का खान-पान भी अलग-अलग है। कई जगहों पर लोग मीठा खाना ज्यादा पसंद करते हैं तो वहीं कई जगहों पर तीखा। अगर बात करें स्ट्रीट फूड की तो देश में कई शहर ऐसे हैं, जहां का स्ट्रीट फूड काफी फेमस है।



खास बात ये है कि भारत के स्ट्रीट फूड की तारीफ सिर्फ देश के लोग नहीं करते बल्कि बाहर से आए विदेशी भी यहां के खाने के दीवाने हो जाते हैं। अब तो स्ट्रीट फूड के लिए लोगों में ऐसी दिवानगी है कि वो सिर्फ खाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते हैं। कई शहरों में फूड ब्लॉगर्स भी वहां के फेमस फूड को सोशल मीडिया पर प्रसारित करते हैं। आइए अब देर ना करते हुए आपको भारत के उन शहरों के बारे में बताते हैं, जहां का स्ट्रीट फूड काफी फेमस है। 

Famous Street Food: best street food of india in different cities
मुंबई का वड़ा पाव - फोटो : Wiki

मुंबई का वड़ा पाव

अगर बात हो मुंबई की तो सबसे पहले वड़ा पाव का नाम दिमाग में आता है। इसे बर्गर का देशी अंदाज भी कहा जा सकता है। बेहद कम रुपये में मिलने वाले वड़ा पाव को हर कोई खाना पसंद करता है। इसके साथ तली हुई हरी मिर्च भी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 

Famous Street Food: best street food of india in different cities
दिल्ली के छोले भटूरे - फोटो : istock

दिल्ली के छोले भटूरे 

वैसे तो छोले भटूरे पंजाब की फेमस डिश है लेकिन दिल्ली के छोले भटूरे को काफी पसंद किया जाता हैं। विराट कोहली तक दिल्ली के छोले भटूरे खाना काफी पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Street Food: best street food of india in different cities
इंदौर का पोहा - फोटो : Facebook/Arjita Satsangi

इंदौर का पोहा

नाश्ते के लिए लोग अक्सर हल्का खाना पसंद करता है। ऐसे में इंदौर का पोहा सबसे बेहतर ऑप्शन है। हर जगह के लोग पोहा खाना काफी पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
Famous Street Food: best street food of india in different cities
जयपुर की कचौरी - फोटो : social media

जयपुर की कचौरी

अगर आप कचौरी खाने के शौकीन है तो जयपुर जाकर मावा, प्याज और दाल की कचौरी ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद आपको काफी अच्छा लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed