फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्तों संग जा रहे हैं पहली बार टूर पर, तो इन जगहों का कर सकते हैं प्लान

Fri, 19 Mar 2021 04:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 Mar 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
these are places to holiday with friends
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हमारे जीवन में जिस तरह खाना खाने, सोने, काम करने आदि चीजों का महत्व होता है। ठीक उसी तरह हमारे जीवन में घूमने का भी काफी महत्व होता है। जब हम काम के बोझ से परेशान हो जाते हैं, और थोड़े पल सुकून के बिताना चाहते हैं, तो हम ट्रिप प्लान करते हैं। कोई अपने परिवार संग जाता है, तो कोई अपने पार्टनर संग। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो मजा दोस्तों संग घूमने का है, वो शायद किसी और के संग कहां। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ जगह बताते हैं। जहां आप अपने दोस्तों संग घूम सकते हैं।

these are places to holiday with friends
Lansdowne - फोटो : istock

लैंसडाउन

  • अगर आप अपने दोस्तों संग घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप उनके साथ लैंसडाउन जा सकते हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित लैंसडाउन काफी शांत जगह है। यहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं, दोस्तों संग कई जगहों पर घूम सकते हैं, दोंस्तों संग पार्टी कर सकते हैं और कुदरत के कई अनोखे नजारे देख सकते हैं। ये जगह काफी हाइट पर है और यहां का टिप इन टॉप काफी प्रसिद्ध है।
these are places to holiday with friends
शिमला - फोटो : अमर उजाला

शिमला

  • अगर आप दोस्तों संग घूमने के लिए जगह की तलाश में है, तो फिर आपके लिए शिमला सही जगह हो सकती है। यहां घूमने के लिए शिमला की लोकल जगहें, नारकंडा, कुफरी, चैल जैसी कई जगह हैं। यहां ठहरने के लिए अच्छे रिजॉर्ट और कई शानदार होटल भी हैं। यहां आप दोस्तों संग पहाड़ों की वादियों में घूम सकते हैं और जमकर पार्टी भी कर सकते हैं। यहां का मौसम भी काफी अच्छी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
these are places to holiday with friends
गोवा का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

गोवा

  • अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग गोवा का प्लान तो बनाते हैं, लेकिन कुछ न कुछ कारणों की वजह से ये ट्रिप कैंसल हो जाता है। लेकिन अगर आप दोस्तों के साथ घूमने की सोच रहे हैं, तो फिर आप यहां जा सकते हैं। यहां कई बीच, बीच पर होने वाली एक्टिविटी, बीच पर होने वाली पार्टियों का आप पूरा मजा ले सकते हैं। यकीन मानिए अगर आप एक बार गोवा गए तो फिर दोबारा आपका यहां जाने का जरूर मन करेगा।
विज्ञापन
these are places to holiday with friends
kalimpong - फोटो : istock

कलिंपोन्ग

  • शायद आपको कलिंपोन्ग नाम सुनने में अजीब लग रहा हो, लेकिन पश्चिम बंगाल की ये जगह बेहद ही प्यारी है। यहां का वातावरण बेहद शांत है और यहां आप दोस्तों संग कुछ दिन गुजार सकते हैं। यहां आप डर्पिन मॉनेस्ट्री, लेप्चा म्यूजियम और डियोलो हिल्स जैसी खूबसूरत चीजों को देख सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और खूब एंजॉय करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed