फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर करें दिल्ली के इन मंदिरों के दर्शन, मां लक्ष्मी की पूजा से लेकर सजावट तक सबकुछ है खास

Sat, 19 Oct 2019 01:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 19 Oct 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 temples in delhi where you visit in diwali
- फोटो : social media

दिवाली के मौके पर घर जाने का मौका नहीं मिला है तो परेशान मत हों। इस दिवाली दिल्ली के इन शानदार मंदिरों के दर्शन के लिए जाएं। इन जगहों पर दिवाली के मौके पर पर बहुत ही सुंदर लाइटिंग के साथ ही बड़े ही विधि-विधान से पूजा की जाती है। अपने त्योहार को यादगार बनाने का ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा। तो चलिए हम बताते हैं कि दिवाली के मौके पर किन मंदिरों में जा सकते हैं।


 
Trending Videos
Diwali 2019 temples in delhi where you visit in diwali
- फोटो : social media
लक्ष्मी नारायण मंदिर

दिल्लीवालों के बीच यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर भगवान लक्ष्मी और विष्णु की प्रतिमा स्थापित है। दिवाली के मौके पर इस मंदिर की खूबसूरत ही देखने लायक होती है। बेहद आकर्षक तरीके से इसकी सजावट की जाती है और दिवाली की पूजा पूरे विधि से की जाती है। लक्ष्मी नारायण मंदिर को बिरला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर की स्थापना 1939 में उद्योगपति जे. के. बिरला ने करवाई थी। एक बात जो बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि इस मंदिर का उद्घाटन महात्मा गांधी के हाथों हुआ था। 7 एकड़ में फैले इस मंदिर में दिवाली की पूजा का विशेष अनुष्ठान भी किया जाता है। 



 
Diwali 2019 temples in delhi where you visit in diwali
- फोटो : social media
इस्कॉन मंदिर

इस्कॉन मंदिर में भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण और राधा की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इस मंदिर में दिवाली के मौके पर बड़ी ही सुंदर सजावट की जाती है। अगर दिवाली के मौके पर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहें हैं तो इस्कॉन मंदिर एक बेहतरीन जगह है। यहां पर भगवान की पूजा के साथ ही आप सुंदर बगीचों और पार्क में टहलने और बच्चों के साथ खेलने का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। तो इस बार दिवाली की छुट्टियों में इस्कॉन मंदिर के दर्शन के लिए जाएं तो यहां के बगीचे और पार्क में घूमना न भूलें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2019 temples in delhi where you visit in diwali
काली बाड़ी मंदिर 

दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है काली बाड़ी मंदिर। इस मंदिर में त्योहारों के समय बड़ी ही रौनक रहती है। खासतौर पर दुर्गा पूजा के समय। दिवाली पर भी इस मंदिर में भव्य सजावट के साथ ही पूजा-अर्चना भी की जाती है।



 
विज्ञापन
Diwali 2019 temples in delhi where you visit in diwali
- फोटो : social media
अक्षरधाम मंदिर

दिल्ली के मंदिरों का जिक्र हो और अक्षरधाम मंदिर का नाम न आए। दिवाली की सुंदर और भव्य सजावट देखनी हो तो ये मंदिर सबसे खास है। यहां पर दिवाली के मौके पर बहुत ही आकर्षक लाइटिंग की जाती है। अक्षरधाम मंदिर केवल दिल्लीवालों के लिए हीं नहीं बल्कि सैलानियों के लिए भी एक बढ़िया टूरिस्ट स्पॉट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed