फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरी दिल्ली देखी होगी लेकिन शर्त लगा लीजिए इन जगहों की सैर नहीं की होगी आपने

Sat, 19 Oct 2019 11:37 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 19 Oct 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
unknown places in delhi where you can go for visit
- फोटो : pixa

अगर आप घूमने के इरादे से दिल्ली आते हैं या फिर दिल्ली में लंबे समय से रह रहें हो तो घूमने के लिए केवल लाल किला, कुतुबमीनार, इंडिया गेट, पुराने बाजार जैसी केवल मशहूर जगहों पर ही गए होंगे। लेकिन दिल्ली में घूमने के लिए इतना कुछ है जिसके बारे में तो बहुत से लोग जानते ही नहीं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप खुद को वहां जाने से रोक नहीं पाएंगे।


 
unknown places in delhi where you can go for visit
- फोटो : social media
इल्तुतमिश का मकबरा

कुतुबमीनार के पास बनी इस कब्र को देखने बहुत कम लोग ही जानते हैं या फिर कह सकते हैं कि इस मकबरे के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। ये मकबरा कुछ साल पहले ही पर्यटकों के लिए खोला गया है। दिल्ली को सबसे पहले राजधानी के रूप में चुनने वाले इस शासक के मकबरे के ऊपर छत नहीं है। हांलाकि यहां छत बनाने का प्रयास किया गया लेकिन हर  बार वो छत गिर जाती है। बिना छत वाले इस मकबरे में अंदर की तरफ और गेट पर बेहद सुंदर नक्काशी की गई है। जिसे देखने के लिए एक बार तो आपको जरूर जाना चाहिए।


 
unknown places in delhi where you can go for visit
- फोटो : social media
रजिया-अल-दीन-मकबरा

अगर आपको ऐसी जगहों की सैर करना पसंद हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हों तो ये जगह दिल्ली की उन गुमनाम जगहों में से एक है। दिल्ली की पहली महिला शासक रजिया का मकबरा भी गुमनाम जगह में से एक है। कहते हैं कि रजिया के पति अ्लतुनिया की सेना ने बगावत कर उन्हें मार गिराया था और इसी जगह पर दफनाया गया था। ये मकबरा तुर्कमान गेट के पास बना हुआ है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
unknown places in delhi where you can go for visit
- फोटो : social media
किला राय पिथौरा

पृथ्वी राज चौहान द्वारा बनवाये गये इस किले को किला राय पिथौरा के नाम से भी जाना जाता है। महरौली के पास बने इस किले को 11वीं शताब्दी में गया था, जिसके अंदर पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा भी देखी जा सकती है। किले की हालत देखते हुए, इसे हेरिटेज पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
unknown places in delhi where you can go for visit
- फोटो : social media
गंधक की बावली

दिल्ली में भारत की सबसे पुरानी बावली बनी हुई है। इस बावली में पुराने जमाने में बारिश का पानी इकट्ठा किया जाता था। इस कुएं में सल्फर मिले होने की वजह से इसमें गंध आती है। पांच मंजिला ये कुआं अपने गुणकारी पानी की वजह से भी जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed