{"_id":"5da9972f8ebc3e93da78950a","slug":"diwali-2019-pocket-friendly-market-for-clothes-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2019: सस्ते में करनी है ट्रेंडी कपड़ों की शॉपिंग तो दिल्ली के ये बाजार हैं सबसे बेस्ट","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Diwali 2019: सस्ते में करनी है ट्रेंडी कपड़ों की शॉपिंग तो दिल्ली के ये बाजार हैं सबसे बेस्ट
Fri, 18 Oct 2019 04:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 18 Oct 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
त्योहारों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा टेंशन युवाओं को होती है क्योंकि इनके सामने सबसे अच्छा और हटके दिखने की चुनौती जो हो जाती है। ऐसे में सबसे लेटेस्ट और ट्रेंडी कपड़ों, ज्वैलरी और जूतों की चाह में जब बाजार जाते हैं तो या तो कोई सामान पसंद नहीं आता या फिर वो बजट से बाहर होता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे बाजारों की लिस्ट लेकर आए हैं जहां से कपड़े, ज्वैलरी और जूतों की शॉपिंग करने के जितने ज्यादा विकल्प है उतने ही सस्ते दाम। तो आगे की स्लाइड में देखें कि हम किन बाजारों की बात कर रहे हैं....
- फोटो : social media
पालिका बाजार
दिल्ली के कनॉट प्लेस पर अंडरग्राउंड बने इस बाजार में आपको लेटेस्ट कपड़ों से लेकर मैचिंग की ज्वैलरी तक सब मिल जांएगी। साथ ही इनका दाम भी आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। अगर आपको मोलभाव करना अच्छे से आता है तो ये जगह सिर्फ आपके लिए ही है।
- फोटो : social media
जनपथ, कनॉट प्लेस
कनॉट प्लेस का मशहूर मार्केट जनपथ लड़कियों की शॉपिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है। यहां आपको लेटेस्ट ट्रेंड के कपड़े बहुत आराम से और कम दामों में मिल जाएंगे। इस मार्केट में जैसे ही आप एंट्री लेंगे, बहुत सारी छोटी-छोटी दुकाने होंगी जो आपका ध्यान अपनी तरफ खीचेंगी। इन दुकानों में आपको हर तरह के लेटेस्ट कपड़ों से लेकर ट्रेंडी जूलरी का कलेक्शन किफायती दामों में मिलेगा।
कनॉट प्लेस का मशहूर मार्केट जनपथ लड़कियों की शॉपिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है। यहां आपको लेटेस्ट ट्रेंड के कपड़े बहुत आराम से और कम दामों में मिल जाएंगे। इस मार्केट में जैसे ही आप एंट्री लेंगे, बहुत सारी छोटी-छोटी दुकाने होंगी जो आपका ध्यान अपनी तरफ खीचेंगी। इन दुकानों में आपको हर तरह के लेटेस्ट कपड़ों से लेकर ट्रेंडी जूलरी का कलेक्शन किफायती दामों में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : instagram
सरोजनी नगर मार्केट
अगर कम बजट में लेटेस्ट कपड़ों की शॉपिंग करनी है तो सबसे पहला नाम तो सरोजनी नगर मार्केट का ही लेना चाहिए। यहां पर आप बहुत ही कम बजट में कपड़े, ज्वैलरी और जूते आसानी से खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
कमला नगर
दिल्ली के नॉर्थ कैम्पस के बीच कमला नगर लड़कियों की शॉपिंग के लिए बहुत फेमस मार्केट है। यहां ब्रांडेड शोरुम तो है ही लेकिन अगर आप सस्ती शॉपिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए भी यहां ढेरों स्ट्रीट शॉप्स हैं, जहां लड़कियों के ड्रेसेस का अच्छा कलेक्शन मिल जाता है।