Diwali 2019: सस्ते में करनी है ट्रेंडी कपड़ों की शॉपिंग तो दिल्ली के ये बाजार हैं सबसे बेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कनॉट प्लेस पर अंडरग्राउंड बने इस बाजार में आपको लेटेस्ट कपड़ों से लेकर मैचिंग की ज्वैलरी तक सब मिल जांएगी। साथ ही इनका दाम भी आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। अगर आपको मोलभाव करना अच्छे से आता है तो ये जगह सिर्फ आपके लिए ही है।
कनॉट प्लेस का मशहूर मार्केट जनपथ लड़कियों की शॉपिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है। यहां आपको लेटेस्ट ट्रेंड के कपड़े बहुत आराम से और कम दामों में मिल जाएंगे। इस मार्केट में जैसे ही आप एंट्री लेंगे, बहुत सारी छोटी-छोटी दुकाने होंगी जो आपका ध्यान अपनी तरफ खीचेंगी। इन दुकानों में आपको हर तरह के लेटेस्ट कपड़ों से लेकर ट्रेंडी जूलरी का कलेक्शन किफायती दामों में मिलेगा।
अगर कम बजट में लेटेस्ट कपड़ों की शॉपिंग करनी है तो सबसे पहला नाम तो सरोजनी नगर मार्केट का ही लेना चाहिए। यहां पर आप बहुत ही कम बजट में कपड़े, ज्वैलरी और जूते आसानी से खरीद सकते हैं।
दिल्ली के नॉर्थ कैम्पस के बीच कमला नगर लड़कियों की शॉपिंग के लिए बहुत फेमस मार्केट है। यहां ब्रांडेड शोरुम तो है ही लेकिन अगर आप सस्ती शॉपिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए भी यहां ढेरों स्ट्रीट शॉप्स हैं, जहां लड़कियों के ड्रेसेस का अच्छा कलेक्शन मिल जाता है।