Chocolate Day 2025 In Japan: दुनियाभर के वो तमाम देश जो वैलेंटाइन डे मनाते हैं, वह इस दिन से कुछ दिन पहले चॉकलेट डे भी सेलिब्रेट करते हैं। चॉकलेट डे प्यार में मिठास खोलने का खास मौका होता है। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। विश्व के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह से चॉकलेट डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन सप्ताह के अलावा हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस भी मनाते हैं। इस तरह कई देशों में दो दिन चॉकलेट को समर्पित होते हैं। हालांकि एक देश ऐसा भी है जो एक या दो नहीं साल भर में कई बार चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस देश के लोगों के बीच चॉकलेट डे एक महत्वपूर्ण दिन होता है। चॉकलेट का ऐसा क्रेज आपको अन्य कहीं देखने को नहीं मिलेगा।
Chocolate Day 2025: ऐसा देश जहां एक-दो नहीं 10 बार मनाया जाता है चॉकलेट डे, हर बार होती है खास वजह
आइए जानते हैं उस देश के बारे में जहां, एक-दो नहीं बल्कि 10 बार चॉकलेट डे एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। हर बार चॉकलेट डे मनाने की खास वजह और अनोखा रिवाज होता है।
जापान का खास चॉकलेट डे
जापान में चॉकलेट डे एक बार नहीं, बल्कि साल में 10 बार मनाया जाता है और हर अवसर पर इसका अलग-अलग महत्व होता है। मुख्य रूप से तीन अवसर अधिक प्रचलित हैं, जहां चॉकलेट डे मनाने का उत्साह भी अधिक होता है और ये अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए होता है। पहला, 9 फरवरी, दूसरा 14 मार्च और तीसरा 14 अप्रैल।
पहला, 9 फरवरी (वैलेंटाइन सप्ताह)
जापान में वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पसंदीदा पुरुष को चॉकलेट गिफ्ट करती हैं। यह केवल रोमांटिक प्रेमियों तक सीमित नहीं है,बल्कि सहकर्मियों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी दी जाती है। हालांकि चॉकलेट की श्रेणियों भावनाओं को स्पष्ट करती हैं। जैसे, होन्मेई चॉकलेट, गिरी चॉकलेट और टोमो चॉकलेट।
दूसरा, 14 मार्च व्हाइट डे
साल के दूसरे चॉकलेट डे को व्हाइट डे भी कहते हैं। वैलेंटाइन डे के ठीक एक महीने बाद, पुरुष उन महिलाओं को उपहार देते हैं जिन्होंने उन्हें चॉकलेट दी थी। इस दिन पुरुष आमतौर पर सफेद रंग की चॉकलेट, मिठाई, या गहने जैसे खास उपहार वापस देते हैं।
तीसरा 14 अप्रैल, ब्लैक डे
14 अप्रैल वाला चाॅकलेट डे मुख्य रूप से कोरिया में प्रचलित है लेकिन जापान में भी कुछ लोग इसे मनाते हैं। यह उन लोगों के लिए है जिन्हें वैलेंटाइन डे या व्हाइट डे पर कोई चॉकलेट नहीं मिली। इस दिन, सिंगल लोग आमतौर पर ब्लैक कलर की डेज़र्ट या नूडल्स खाते हैं, जैसे "ब्लैक बीन नूडल्स"।
जापान के 10 चाॅकलेट डे की लिस्ट
- 10 जनवरी- बिटरस्वीट चॉकलेट डे
- 09 फरवरी- चाकलेट डे (वैलेंटाइन वीक)
- 14 मार्च- व्हाइट डे (जापान का नेशनल चाॅकलेट डे)
- 14 अप्रैल- ब्लैक चाॅकलेट डे
- 15 मई- चॉकलेट चिप डे
- 07 जून- चॉकलेट आइसक्रीम डे
- 07 जुलाई- इंटरनेशनल चॉकलेट डे
- 28 जुलाई- मिल्क चॉकलेट डे
- 12 सितंबर- चॉकलेट मिल्क शेक डे
- 28 अक्टूबर- नेशनल चॉकलेट डे (अमेरिका)
- 16 दिसंबर- चॉकलेट कवर्ड एनिथिंग डे