फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surajkund Mela 2025: शुरू हो गया सूरजकुंड मेला, जानिए एंट्री फीस और पहुंचने का तरीका

Sat, 08 Feb 2025 05:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Feb 2025 05:11 PM IST
सार

सुरजकुंड मेले की शुरुआत हरियाणा पर्यटन विभाग ने भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक धरोहरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की थी। आइए जानते हैं इस वर्ष सूरजकुंड मेला 2025 में क्या खास है और मेले का एंट्री टिकट कितना है। 

विज्ञापन
Surajkund Mela 2025 Ticket Price Online Location surajkund mela kahan lagta hai
मेला - फोटो : Instagram

Surajkund Mela 2025: भारत के सबसे बड़े हस्तशिल्प मेलों में से एक सूरजकुंड मेला लग गया है। इस साल 7 फरवरी से मेले की शुरुआत हुई है जो कि 23 फरवरी तक लगा रहेगा। ये भव्य मेला हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित सूरजकुंड में आयोजित होता है। हर साल लगने वाले सूरजकुंड मेले में दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग शामिल होते हैं। इसके अलावा यहां देशभर के शिल्पकार, कलाकार और हथकरघा बुनकर भी एकत्र होते हैं। ये स्थान उन्हें अपनी कला के प्रदर्शन का मंच देता है, जहां से वे अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं। 



सूरज कुंड मेले का इतिहास लगभग 35 सालों से ज्यादा पुराना है। इस मेले की शुरुआत हरियाणा पर्यटन विभाग ने भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक धरोहरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की थी। आइए जानते हैं इस वर्ष सूरजकुंड मेला 2025 में क्या खास है और मेले का एंट्री टिकट कितना है। 

Surajkund Mela 2025 Ticket Price Online Location surajkund mela kahan lagta hai
मेला - फोटो : Instagram

सूरजकुंड का इतिहास

सूरज कुंड का अर्थ है "सूरज का तालाब"। इस क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व भी है, क्योंकि यह 10वीं शताब्दी में तोमर राजा सूरज पाल के शासनकाल में बनाया गया था। राजा सूरजपाल सूर्य के उपासक थे और उन्होंने सूरजकुंड का निर्माण जल संचयन के लिए कराया था। इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के चलते इस मेले का नाम 'सूरजकुंड मेला' रखा गया।

सूरजकुंड मेला कैसे जाएं?

ये मेला फरीदाबाद में लगता है, जिसके लिए दिल्ली से मेट्रो के जरिए जा सकते हैं। इसके लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन बदरपुर (वायलेट लाइन) है। वहां से आप आटो या कैब के माध्यम से मेला स्थल तक पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली से सूरजकुंड की दूरी लगभग 23 किमी है, जिसे निजी वाहन या बस से पूरा किया जा सकता है। दिल्ली, गुड़गांव और फरीदाबाद से हरियाणा रोडवेज और डीटीसी की बसें उपलब्ध हैं, जो आपको मेला स्थल तक पहुंचाएंगी।

Surajkund Mela 2025 Ticket Price Online Location surajkund mela kahan lagta hai
Mela - फोटो : instagram

सूरजकुंड मेला का टिकट

सूरजकुंड मेले का एंट्री टिकट 120 रुपये हैं। ये टिकट सप्ताह के दिनों में यानी सोमवार से शुक्रवार तक मेला घूमने के लिए मान्य है। वहीं शनिवार और रविवार को अगर आप सूरजकुंड मेला देखने जा रहे हैं तो आपको 180 रुपये का टिकट लेना होगा। दिल्ली मेट्रो के सारथी ऐप से जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर विशेष काउंटरों से या मेला स्थल पर बने टिकट काउंटरों से भी टिकट खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surajkund Mela 2025 Ticket Price Online Location surajkund mela kahan lagta hai
मेला - फोटो : Instagram

सूरजकुंड मेला का खर्च

मेला परिसर में ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल सजते हैं, जहां भोजन की कीमतें विविध हो सकती हैं। हस्तशिल्प उत्पादों पर खर्च कर सकते हैं। उत्पादों की कीमतें उत्पाद और विक्रेता के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। सफर से लेकर खाने-पीने में लगभग 2000 रुपये का खर्च आ सकता है। बाकि खरीदारी पर निर्भर करता है। बजट मेंं घूमने के लिए करीब 5000 रुपये लेकर जरूर जाएं।

विज्ञापन
Surajkund Mela 2025 Ticket Price Online Location surajkund mela kahan lagta hai
मेला - फोटो : Instagram

कब जाएं सूरजकुंड मेला देखने?

7 फरवरी से मेले का आयोजन हो रहा है। 23 फरवरी तक आप कभी भी यहां घूमने आ सकते हैं। मेला सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। वीकेंड में भीड़ अधिक होने के कारण सप्ताह के दिनों में जाने का प्रयास करें। मेला परिसर काफी बड़ा और थकान भरा हो सकता है, इसलिए आरामदायक जूते पहनकर जाएं। पानी की बोतल और आवश्यकता अनुसार नकद राशि साथ रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed