फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chocolate Day 2025: ऐसा देश जहां एक-दो नहीं 10 बार मनाया जाता है चॉकलेट डे, हर बार होती है खास वजह

Sun, 09 Feb 2025 08:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 09 Feb 2025 08:21 AM IST
सार

आइए जानते हैं उस देश के बारे में जहां, एक-दो नहीं बल्कि 10 बार चॉकलेट डे एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। हर बार चॉकलेट डे मनाने की खास वजह और अनोखा रिवाज होता है। 

विज्ञापन
Chocolate Day 2025 In Japan Celebrates Chocolate Day 10 Times A Year know The Reason
चाॅकलेट डे सेलिब्रेशन - फोटो : Amar Ujala

Chocolate Day 2025 In Japan: दुनियाभर के वो तमाम देश जो वैलेंटाइन डे मनाते हैं, वह इस दिन से कुछ दिन पहले चॉकलेट डे भी सेलिब्रेट करते हैं। चॉकलेट डे प्यार में मिठास खोलने का खास मौका होता है। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। विश्व के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह से चॉकलेट डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन सप्ताह के अलावा हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस भी मनाते हैं। इस तरह कई देशों में दो दिन चॉकलेट को समर्पित होते हैं। हालांकि एक देश ऐसा भी है जो एक या दो नहीं साल भर में कई बार चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस देश के लोगों के बीच चॉकलेट डे एक महत्वपूर्ण दिन होता है। चॉकलेट का ऐसा क्रेज आपको अन्य कहीं देखने को नहीं मिलेगा। 



आइए जानते हैं उस देश के बारे में जहां, एक-दो नहीं बल्कि 10 बार चॉकलेट डे एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। हर बार चॉकलेट डे मनाने की खास वजह और अनोखा रिवाज होता है। 

Chocolate Day 2025 In Japan Celebrates Chocolate Day 10 Times A Year know The Reason
जापान का खास चाॅकलेट डे - फोटो : AdobeStock

जापान का खास चॉकलेट डे

जापान में चॉकलेट डे एक बार नहीं, बल्कि साल में 10 बार मनाया जाता है और हर अवसर पर इसका अलग-अलग महत्व होता है। मुख्य रूप से तीन अवसर अधिक प्रचलित हैं, जहां चॉकलेट डे मनाने का उत्साह भी अधिक होता है और ये अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए होता है। पहला, 9 फरवरी, दूसरा 14 मार्च और तीसरा 14 अप्रैल

पहला, 9 फरवरी (वैलेंटाइन सप्ताह)

जापान में वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पसंदीदा पुरुष को चॉकलेट गिफ्ट करती हैं। यह केवल रोमांटिक प्रेमियों तक सीमित नहीं है,बल्कि सहकर्मियों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी दी जाती है। हालांकि चॉकलेट की श्रेणियों भावनाओं को स्पष्ट करती हैं। जैसे, होन्मेई चॉकलेट, गिरी चॉकलेट और टोमो चॉकलेट

Chocolate Day 2025 In Japan Celebrates Chocolate Day 10 Times A Year know The Reason
Chocolate Day - फोटो : Adobe

दूसरा, 14 मार्च व्हाइट डे

साल के दूसरे चॉकलेट डे को व्हाइट डे भी कहते हैं। वैलेंटाइन डे के ठीक एक महीने बाद, पुरुष उन महिलाओं को उपहार देते हैं जिन्होंने उन्हें चॉकलेट दी थी। इस दिन पुरुष आमतौर पर सफेद रंग की चॉकलेट, मिठाई, या गहने जैसे खास उपहार वापस देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chocolate Day 2025 In Japan Celebrates Chocolate Day 10 Times A Year know The Reason
चॉकलेट डे मनाने की वजह - फोटो : Amar Ujala

तीसरा 14 अप्रैल, ब्लैक डे
 
14 अप्रैल वाला चाॅकलेट डे मुख्य रूप से कोरिया में प्रचलित है लेकिन जापान में भी कुछ लोग इसे मनाते हैं। यह उन लोगों के लिए है जिन्हें वैलेंटाइन डे या व्हाइट डे पर कोई चॉकलेट नहीं मिली। इस दिन, सिंगल लोग आमतौर पर ब्लैक कलर की डेज़र्ट या नूडल्स खाते हैं, जैसे "ब्लैक बीन नूडल्स"।

विज्ञापन
Chocolate Day 2025 In Japan Celebrates Chocolate Day 10 Times A Year know The Reason
हैप्पी चाॅकलेट डे - फोटो : Amar Ujala

जापान के 10 चाॅकलेट डे की लिस्ट

  • 10 जनवरी- बिटरस्वीट चॉकलेट डे
  • 09 फरवरी- चाकलेट डे (वैलेंटाइन वीक)
  • 14 मार्च- व्हाइट डे (जापान का नेशनल चाॅकलेट डे)
  • 14 अप्रैल- ब्लैक चाॅकलेट डे
  • 15 मई- चॉकलेट चिप डे
  • 07 जून- चॉकलेट आइसक्रीम डे
  • 07 जुलाई- इंटरनेशनल चॉकलेट डे
  • 28 जुलाई- मिल्क चॉकलेट डे
  • 12 सितंबर- चॉकलेट मिल्क शेक डे
  • 28 अक्टूबर- नेशनल चॉकलेट डे (अमेरिका)
  • 16 दिसंबर- चॉकलेट कवर्ड एनिथिंग डे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed