फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यू ईयर में विदेश जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, यात्रा के दौरान नहीं होगी परेशानी

Mon, 31 Dec 2018 10:17 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Mon, 31 Dec 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
New year trip: best travel tips during foreign trip
नया साल मनाने अक्सर लोग विदेश जाते हैं - फोटो : social media
नया साल मनाने अक्सर लोग विदेश जाते हैं। जश्न का एक्साइटमेंट लोगों में इतना ज्यादा होता है कि वह कुछ अहम बातों को जल्दबाजी में ध्यान नहीं रखते। अगर आपने भी इस साल का जश्न बाहर मनाने की प्लानिंग कर ली है तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें वरना आपका मजा किरकिरा हो सकता है। 



 
New year trip: best travel tips during foreign trip
अगर आप विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो सामान उतना ही रखें जितनी आपकी आवश्यकता है - फोटो : social media

अगर आप विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो सामान उतना ही रखें जितनी आपकी आवश्यकता है। कुछ लोग दिखावा करने के लिए दिन के एक कपड़े की जगह दो-तीन कपड़े रख लेते है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो बिल्कुल ना करें। ऐसा करने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि सामान जितना कम होगा कैरी करना उतना ही आसान होगा। 

New year trip: best travel tips during foreign trip
एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान ज्यादा जल्दबाजी न करें - फोटो : social media

एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान ज्यादा जल्दबाजी न करें। वहां पर सभी से सामान्य व्यवहार करें। ऐसा करने से चेकिंग भी सही से हो जाएगी और कोई दिक्कत भी नहीं आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New year trip: best travel tips during foreign trip
इसलिए इन सबसे बचें और खुद ही टिकट बुक कराएं - फोटो : social media

आपको जहां भी घूमने जाना हो वहां के टिकट खुद से बुक करें। कई बार ऐसा होता है एजेंट का सहारा लेने के चक्कर में हमारे पैसे ज्यादा खर्च हो जाते हैं इसलिए इन सबसे बचें और खुद ही टिकट बुक कराएं। टिकट बुक कराने से पहले वहां के फेवरेट डेस्टिनेशन के बारे में पता करें।

विज्ञापन
New year trip: best travel tips during foreign trip
विदेश यात्रा के दौरान इंश्योरेंस जरूर करवाएं - फोटो : social media

विदेश यात्रा के दौरान इंश्योरेंस जरूर करवाएं। कई बार तो एजेंट इस काम को कराते है लेकिन अगर आप खुद से टिकट बुक करा रही हैं तो इस ऑफर को लेना ना भूलें। यात्रा के दौरान आपकी सेहत खराब हुई या फिर कुछ अन्य दुर्घटना हो गई तो आप क्लेम भी कर सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed