फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के इस बेहद खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट को और सुंदर बनाने जा रही सरकार, करेगी दो करोड़ रुपये खर्च

Fri, 06 Dec 2019 01:17 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 06 Dec 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Best Tourist place in Delhi, new museum proposed for 2 crore rupees at purana qila in delhi
Delhi Tourist place - फोटो : Social Media

दिल्ली में टूरिस्ट स्पॉट की कमी नहीं है। कई लोग तो ऐसे भी हैं, जो सालों से दिल्ली में रहने के बावजूद अबतक कई टूरिस्ट स्पॉट नहीं घूम पाए होंगे। दिल्ली के बाहर से आने वाले पर्यटकों का भी फोकस लाल किला, कुतुब मीनार, चांदनी चौक, इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, लोटस टेंपल, अक्षरधाम जैसी जगहों तक सीमित रह जाता है, लेकिन इसके अलावे कई ऐसी जगह है, जहां घूमने का अनुभव अलग ही होता है।

Best Tourist place in Delhi, new museum proposed for 2 crore rupees at purana qila in delhi
Purana Qila - फोटो : Twitter

दिल्ली के प्रगति मैदान के पास स्थित पुराना किला पर्यटकों के लिए खास ऐतिहासिक जगह है। बताया जाता है कि इसे शेरशाह सूरी ने 16वीं शताब्दी में बनवाया था। यह भी कहा जाता है कि पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ यहीं थी। इस ऐतिहासिक जगह को पसंद करनेवालों और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर यह है कि यहां केंद्र सरकार दो करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। आइए, जानते हैं कि यह राशि खर्च करने के बाद पर्यटकों के लिए क्या कुछ खास होगा।

Best Tourist place in Delhi, new museum proposed for 2 crore rupees at purana qila in delhi
File Photo

दरअसल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और भारत सरकार ने संयुक्त रूप से 'पुराना किला' के पास एक और संग्रहालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बीते सोमवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह बात कही। बताया जा रहा है कि इस संग्रहालय का निर्माण अप्रैल 2020 तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Tourist place in Delhi, new museum proposed for 2 crore rupees at purana qila in delhi
पुरावशेष गैलरी का उद्घाटन करते केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विदेशों से देश वापस लाई गईं चीजें देख पाएंगे
पुराना किला के सेंट्रल एंटिक्विटी कलेक्शन में रखी पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं को नए संग्रहालय में रखा जाएगा। विदेशों से देश वापस लाई गई कुछ पुरातात्विक वस्तुओं को भी संग्रहालय में रखा जाएगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा है कि नए संग्रहालय के निर्माण का उद्देश्य यह है कि पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं जैसे उपकरण, टेराकोटा, मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां, अर्ध-कीमती पत्थर, वास्तुकला के टुकड़ों समेत अन्य चीजें आम लोग, पर्यटक और शोध छात्र देख सकें और इतिहास से रूबरू हो सकें।

विज्ञापन
Best Tourist place in Delhi, new museum proposed for 2 crore rupees at purana qila in delhi
Old Qila - फोटो : Social Media

पुराना किला के सेंट्रल एंटिक्विटी कलेक्शन सेक्शन एएसआई की खुदाई में निकली ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं को सुरक्षित रखा गया है। इसमें प्रागैतिहासिक काल की चीजें भी हैं और कुछ स्वतंत्रता के बाद के समय की भी वस्तुएं हैं। पुराना किला के पास बनाए जाने वाले नए संग्रहालय परियोजना पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed