सोमवार से लगातार काम में व्यस्तताओं के बाद सप्ताहांत पर लोगों का मूड शॉपिंग का होता है। अन्य दिनों की व्यस्तताओं के बाद लोग चाहते हैं कि वीकेंड पर जरुरी काम निबटा लिया जाए। शॉपिंग भी इन्हीं जरुरी कामों में से एक है। वीकेंड पर हमें तलाश होती है किफायती बाजारों की, जहां सस्ते में शॉपिंग की जा सके। ऐसे में जनपथ मार्केट का नाम आता है, लेकिन दिल्ली में ऐसे और भी कई बाजार हैं। आइए, जानते हैं इन बाजारों के बारे में:
सस्ती शॉपिंग करनी हो तो केवल जनपथ मार्केट ही नहीं बल्कि दिल्ली के ये बाजार भी घूम आएं
तिब्बत मार्केट
सेंट्रेल दिल्ली की ये मार्केट लेदर के सामानों के लिए उम्दा मानी जाती है। यहां पर आपको हर तरह का सामान मिल जाएगी। कुछ आर्टिस्टिक या हटकर लेना है तो इस मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएगा। यहां पर कलाकृतियां, पेंटिंग्स, आभूषण और कीमती पत्थर सस्ते दाम पर मिल जाते हैं। खरीदारी के अलावा, यहां के नुक्कड़ पर मिलने वाला थुक्पा जरूर चखें।
मॉनेस्ट्री मार्केट
यूं तो लड़कियों के लिए कई विकल्प मिल जाते हैं लेकिन ये मार्केट खास लड़कों के लिए है। इस तिब्बती मार्केट में लेटेस्ट शर्ट, टी-शर्ट और फैशन के सामान मिल जाते हैं। ये मार्केट सस्ती है और कॉलेज जाने वाले लड़कों के लिए कड़ी किफायती है। ये सर्दियों के कपड़ों के लिए दिल्ली की सबसे अच्छी मार्केट मानी जाती है क्योंकि जो यहां मिल जाएगा वो कहीं नहीं मिलेगा।
सिंगिंग बाउल सेंटर
जामा मस्जिद के पास स्थित सिंगिंग बाउल सेंटर उन लोंगो के लिए है जिन्हें कलाकृति का शौक है। इस मार्केट में तिब्बती हस्तशिल्प का सामान, सिंगिंग बाउल, हिमालयन चक्र सिंगिंग बाउल्स, सजावटी वस्तुओं, धार्मिक शिल्प और मूर्तियां सस्ते दामों पर मिल जाती हैं। यहां पर मिलने वाले इलेक्ट्रिक होम डेकोर आइटम पूरे दिल्ली कहीं नहीं मिलेंगे।
मजनू का टीला
1960 में बना मजनू का टीला को 'मिनी तिब्बत' भी कहा जाता है। ये मार्केट जीटी रोड पर है। यहां लोग शॉपिंग करने के साथ-साथ सबका पसंदीदा Ama Cafe भी जाते हैं। शानदार और खूबसूरत कपड़ों से सजा ये बाजार कॉलेज जाने वालों और दिल्ली नॉर्थ कैंपस में रहने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र है। कपड़ों के अलावा यहां फुटवियर भी अच्छे दाम में मिल जाते हैं। इसका शुरूआत दाम 350 रुपये है। इसके अलावा भूख लगे तो, तिब्बती कोल्ड नूडल डिश भी चख लें।